Tuesday, January 31, 2023

 मेजर सोमनाथ शर्मा

● मेजर सोमनाथ शर्मा का जन्म कांगड़ा जिले में 31 जनवरी, 1923 को हुआ था।
● उनके पिता अमरनाथ शर्मा एक मेडिकल कोर के ऑफ़िसर थे।
● सोमनाथ को बचपन में ‘सोमी' नाम से पुकारा जाता था।
● वे भारत के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार, परम वीर चक्र के पहले प्राप्तकर्ता बने।
● उन्हें 22 फरवरी, 1942 को 8वीं बटालियन, 19वीं हैदराबाद रेजिमेंट (बाद में 4वीं बटालियन, कुमाऊं रेजिमेंट) में नियुक्त किया गया था।
● वर्ष 1948 में पाकिस्तान के नेतृत्व वाले कबायली विद्रोह के दौरान महत्त्वपूर्ण श्रीनगर हवाई अड्डे की सुरक्षा में उनके प्रयास के कारण उन्हें पहचान मिली। 
● उनके दृढ़ संकल्प के कारण ही भारतीय सेना को श्रीनगर में उड़ान भरने और पाकिस्तान के खिलाफ अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बहुत आवश्यक समय मिल पाया।
● उन्होंने 25 वर्ष की अल्पायु में राष्ट्र के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।
● उनके प्रशस्ति पत्र में उनकी वीरता, देशभक्ति और साहस झलकता था। वह परमवीर चक्र (पीवीसी) के पहले प्राप्तकर्ता थे, जिन्हें मरणोपरांत उनकी वीरता और बलिदान के लिए सम्मानित किया गया था।
● हाल ही में भारत सरकार ने इनके नाम पर अंडमान के द्वीप संख्या ’INAN370’ का नाम सोमनाथ द्वीप रखा है।

  टॉप  हेडलाइंस : 30 जनवरी 2023

──────────────────────
1. राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्‍ट्रपति भवन के उद्यान उत्‍सव का उद्घाटन किया
2. दिल्ली के ऐतिहासिक विजय चौक पर गणतंत्र दिवस समारोह के समापन पर बीटिंग द रिट्रीट का आयोजन किया गया


3. संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष साबा कोरोसी तीन दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे
4. दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों की सुविधा के लिए एयरटेल पेमेंट बैंक से साझेदारी की

5. कनाडा दुनिया के पहले फोटोनिक-आधारित क्वांटम कंप्यूटर का व्यावसायीकरण करेगा
6. सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए ऑस्कर नामांकन पाने वाली पहली एशियाई बनीं एम. योह


7. स्मारक योजना के तहत सरकार 1,000 स्थलों को निजी क्षेत्र को सौंपेगी
8. संयुक्त राष्ट्र ने 2023 में भारत की जीडीपी 5.8 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया

9. भारतीय रेलवे ने की ‘आइडियल ट्रेन प्रोफाइल’ की शुरूआत
10. टोयोटा ने Koji Sato को नए सीईओ के रूप में नामित किया


11. भारत को खाद्य और कृषि के लिए पशु आनुवंशिक संसाधन (एजीआर) पर एफएओ के अंतर- सरकारी तकनीकी कार्य समूह (आईटीडब्ल्यूजी) के 12वें सत्र में उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया
12. आरबीआई ने जेपी मॉर्गन चेस के नए सीईओ के रूप में प्रबदेव सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दी

13. भारत की महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम ने टी-ट्वेंटी विश्‍व कप का खिताब जीता
14. एन एम डी सी लिमिटेड ने विश्व चैंपियन मुक्केबाज निखत ज़रीन को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया


15. खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के लिए विशेष मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया
16. जर्मनी तीसरी बार बना हॉकी वर्ल्ड चैंपियन

17. ऑस्ट्रेलियाई ओपन के महिला सिंगल्स का खिताब बेलारूस की आर्यना सबालेंका ने अपने नाम किया
18. सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने ऑस्‍ट्रेलियन ओपन टेनिस का पुरूष सिंगल्‍स का खिताब जीता


19. महिला क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए न्यूजीलैंड पेश करेगा डेबी एच. मेडल
20. ICC स्पिरिट ऑफ क्रिकेट जीतने वाले पहले नेपाली क्रिकेटर बने आसिफ

21. भारत के लौह पुरुष साबिर अली का 67 वर्ष की आयु में निधन
22. ओडिसा के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री नब किशोर दास का गोली लगने से निधन


23. उच्च शिक्षा पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण (एआईएसएचई) 2020-2021 शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है।
24. सरकार लगभग 1,000 स्मारकों को निजी क्षेत्र को हस्तांतरित करेगी।

25. पेप्सिको फाउंडेशन और केयर द्वारा भारत में 'शी फीड्स द वर्ल्ड' कार्यक्रम शुरू किया गया है।
26. पुणे के शोधकर्ताओं ने महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट में एक निम्न-स्तरीय बेसाल्ट पठार की खोज की है।


27. सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस में पुरुष एकल का खिताब जीत लिया है।
28. राष्ट्रपति ने 43 व्यक्तियों को जीवन रक्षा पदक श्रृंखला पुरस्कार-2022 प्रदान करने की मंजूरी दी।
29. आठ भारतीय हवाईअड्डों को कार्बन प्रत्यायन मिली।

30. भारत ने महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप का खिताब जीता।
31. दिल्ली के मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान कर दिया गया है।


32. जर्मनी ने बेल्जियम को हराकर एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप जीता।
33. प्रवासी आबादी की बेहतर समझ के लिए पहला झारखंड प्रवासी सर्वेक्षण शुरू किया गया।

34. हाल ही में संशोधित आईटी नियमावली 2021 के आधार पर केंद्र द्वारा तीन शिकायत अपीलीय समितियां (जीएसी) अधिसूचित की गई।
35. लाला लाजपत राय की जयंती 28 जनवरी को पूरे देश में मनाई गई।

Monday, January 30, 2023

 महाराणा सांगा (संग्रामसिंह)

● पिता :- इनके पिता का नाम महाराणा रायमल था जो कि महाराणा कुम्भा के पुत्र व मेवाड़ के राजपूत शासक थे।
● माता :- इनकी माता का नाम महारानी रतन कंवर था।
जन्म :- महाराणा सांगा का जन्म वैशाख बदी नवमी विक्रम संवत् 1539 (22 अप्रैल, 1482) में हुआ था।
जन्म स्थान :- महाराणा सांगा का जन्म मालवा, राजस्थान में हुआ था।
विवाह :- महाराणा सांगा का विवाह अजमेर के करमचंद पंवार की पुत्री करणावती के साथ हुआ था।
● निर्वाण :- महाराणा सांगा का निर्वाण वि.सं. 1584 (30 जनवरी, 1528) को उत्तर प्रदेश में कालपी के पास एरिच में हुआ।
निर्वाण स्थल :- महाराणा सांगा का दाह संस्कार वीर विनोद के अनुसार बसवा स्थान बताया गया है और अमरकाव्य के अनुसार माण्डलगढ़ स्थान बताया गया है।
● वंशज :- महाराणा सांगा सिसोदिया राजपूत वंश के महाप्रतापी महाराणा कुम्भा के पौत्र थे तथा महाराणा रायमल के छोटे पुत्र थे।
चारित्रिक विषेशताएँ :- महाराणा सांगा ने 1508 से 1528 ई. के बीच शासन किया। महाराणा सांगा उन मेवाड़ी महाराणाओं में से एक थे, जिनका नाम मेवाड़ के ही नहीं, अपितु सम्पूर्ण भारत के इतिहास में गौरव के साथ लिया जाता है।
● इनके राज्यकाल में मेवाड़ अपने गौरव और वैभव के सर्वोच्च षिखर पर पहुंचा था। तत्कालीन भारत के समस्त राज्यों में से ऐसा कोई भी शासक नहीं था, जो महाराणा सांगा से लोहा ले सके।
● महाराणा सांगा मेवाड़ के राणाओं में सबसे प्रतापी शासक थे और उस समय के सबसे प्रबल क्षत्रिय राजा थे, जिनकी सेवा में अनेक राजा रहते थे।
● महाराणा सांगा एक साम्राज्यवादी व महत्त्वाकांक्षी शासक थे, जो संपूर्ण भारत पर अपना अधिकार करना चाहते थे। इनके समय में मेवाड़ की सीमा का दूर-दूर तक विस्तार हुआ।
● महाराणा सांगा ने अपने बाहुबल पर विशाल साम्राज्य स्थापित किया। इन्होंने कई युद्ध लड़े। 
● इनको युद्धों में शरीर पर 80 घाव लगे तथा इनकी एक आँख, एक हाथ व एक पैर युद्ध में खराब हो चुके थे, फिर भी इनका साहस अटूट था।
● महाराणा सांगा हिन्दु रक्षक, भारतीय संस्कृति के रखवाले, अद्वितीय योद्धा, कर्मठ, राजनीतिज्ञ, कुशल शासक, शरणागत रक्षक, मातृभूमि के प्रति समर्पित, शूरवीर, दूरदर्शी थे। इनका इतिहास स्वर्णिम है, जिसके कारण आज मेवाड़ के शिरोमणि शासकों में इन्हें जाना जाता है।
● महाराणा सांगा का पूरा जीवन, बचपन से लेकर मृत्युपर्यन्त युद्धों में बीता, नाम के अनुरूप ये जीवनभर संघर्षरत रहे।
जीवन की प्रमुख घटनाएँ :-
1. हारे हुए सुल्तान महमूद को मांडू उपहार में दिया-
मालवा के सुल्तान महमूद द्वितीय को परास्त कर उसे बंधी बनाकर चित्तौड़ लाया गया। महमूद युद्ध में घायल हो गया था, घायल सुल्तान का ईलाज कराने के बाद महाराणा सांगा ने उसे ससम्मान मालवा भिजवा दिया और मांडू उपहार स्वरूप भेंट किया। महाराणा सांगा के इस उदार व्यवहार की मुस्लिम लेखकों ने भी प्रशंसा की है।
2. महमूद खिलजी पर विजय पाने पर केसरिया चारण हरिदास को चित्तौड़ उपहार में दिया-
‘‘मांडव गढ़ गर्जर ग्रह मुके,
रैणवां दीघ चत्रगढ़ राण।’’
3. निज़ाम खाँ को बयाना जागीर में देना - महाराणा सांगा ने बयाना को अपने अधीन कर निज़ाम खाँ को बयाना का जागीरदार नियुक्त किया परन्तु जब बाबर ने इष्क आका के नेतृत्व में बयाना पर आक्रमण किया तो निज़ाम खाँ का भाई आलम खाँ बाबर से मिल गया व किला बाबर को सुपुर्द कर दिया। महाराणा सांगा ने किले को घेर लिया एवं 16 फरवरी, 1527 को मुगल सेना को परास्त कर बयाना पर पुनः अधिकार कर लिया।
4. महाराणा सांगा का खानवा में युद्ध के लिए आ डटना- महाराणा सांगा 13 मार्च, 1527 को बाबर से युद्ध के लिए खानवा पहुँचे। महाराणा सांगा की सेना में रावत रतनसिंह चूण्डावत (सलूम्बर), वीर सिंह व नर्बद हाड़ा (बूँदी), राजा हसन खाँ मेवाती (अलवर), भारमल (ईडर), वीरमदेव, रतनसिंह (मेड़ता), मेदिनीराय (चंदेरी), राव गांगा (मारवाड़), रावल उदयसिंह (डूँगरपुर), रावत जोगा (कानोड़), पृथ्वीराज (आमेर), चन्द्रभान चौहान (मैनपुरी), मानिक चन्द्र चैहान (राजौर-एटा), झाला अज्जा और सज्जा (बड़ी सादड़ी), गौकुलदास परमार (बिजौलिया), रायमल राठौड़ (जोधपुर), रावत बाघसिंह (देवलिया), कुंवर कल्याणमल   (बीकानेर), शत्रुदेव (गागरोन), महमूद लोदी, राजा ब्रह्मदेव, राय दिलीप, रामदास सोनगरा आदि अपनी सेना सहित सम्मिलित थे।

 महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि

⬧ राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गाँधी की पुण्यतिथि की स्मृति में प्रतिवर्ष 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।
⬧ 02 अक्तूबर, 1869 को पोरबंदर, गुजरात में जन्मे गाँधी जी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गाँधी था।
⬧ वर्ष 1893 में गाँधी जी एक मुकदमे के सिलसिले में दक्षिण अफ्रीका चले गए और वहाँ उन्होंने अश्वेतों तथा भारतीयों के विरुद्ध गहरा भेदभाव महसूस किया।
⬧ उन्हें अंग्रेज़ों से स्वतंत्रता के लिये भारत के संघर्ष और सत्य एवं अहिंसा की उनकी नीति के लिये याद किया जाता है।
⬧ गाँधी जी ने अपनी संपूर्ण अहिंसक कार्य पद्धति को ‘सत्याग्रह’ का नाम दिया। उनके लिये सत्याग्रह का अर्थ सभी प्रकार के अन्याय, अत्याचार और शोषण के खिलाफ शुद्ध आत्मबल का प्रयोग करने से था।
⬧ गाँधी जी एक महान शिक्षाविद् भी थे, उनका मानना था कि किसी देश की सामाजिक, नैतिक और आर्थिक प्रगति अंततः शिक्षा पर निर्भर करती है।
⬧ 30 जनवरी, 1948 को नाथूराम गोडसे ने राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गाँधी की गोली मारकर हत्‍या कर दी थी।
⬧ अपनी हत्या के समय गाँधी जी 78 वर्ष के थे, नाथूराम गोडसे ने दिल्ली स्थित बिड़ला हाउस में प्रार्थना सभा के लिये जाते हुए गाँधी जी को गोली मार दी थी।
⬧ गाँधी विरोधी गाँधी जी को भारत के बँटवारे और पाकिस्तान के निर्माण के लिये उत्तरदायी मानते हैं और नाथूराम गोडसे ने भी गाँधी जी की हत्या करने के लिये यही तर्क दिया था। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की हत्या के लिये नाथूराम गोडसे और सह-साजिशकर्ता नारायण आप्टे को 15 नवंबर, 1949 को फाँसी दी गई थी।
⬧ राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि पर मध्य प्रदेश में ‘मद्य निषेध संकल्प दिवस' का आयोजन किया जा रहा है।
⬧ इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं तथा समाज के सभी वर्गों को मद्यपान तथा मादक पदार्थो के दुष्परिणामों से जागरूक करना है।

  टॉप  हेडलाइंस : 29 जनवरी 2023

──────────────────────
1. COVID-19 :दुनिया की पहली इंट्रानैसल वैक्सीन इन्कोवैक लॉन्च
2. She Feeds the World कार्यक्रम लांच किया गया

3. राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अहमदाबाद में शुरू
4. मिस्र स्‍वेज नहर विशेष आर्थिक क्षेत्र में भारतीय उद्योगों को भूमि आंवटन की योजना बना रहा

5. म्‍यामां की सैन्‍य सरकार ने राजनीतिक दलों के पंजीकरण के लिए नया सख्‍त कानून लागू किया
6. दिल्ली के उपराज्यपाल ने '100 डेज टू बीट प्लास्टिक' कैंपेन किया शुरू

7. जल जीवन मिशन ने 11 करोड़ नल जल कनेक्शन प्राप्त किए
8. मुंबई के वर्ल्‍ड ट्रेड सेंटर में खादी और ग्रामोद्योग आयोग की प्रदर्शनी शुरू

9. लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा ने गणतंत्र दिवस परेड- 2023 में मिसाइल प्रणाली "आकाश" का नेतृत्त्व किया
10. भारतीय डॉक्यूमेंट्री फिल्म The Elephant Whisperers डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट कैटेगरी में नॉमिनेट : ऑस्कर 2023

11. असम ने नाबालिग लड़कियों से शादी करने वाले पुरुषों को कठोर कानूनों के तहत कारावास की सजा देने की घोषणा की
12. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने केवल दो वर्ष में चार स्वदेशी टीके विकसित किए: जितेंद्र सिंह

13. इलेक्‍ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा मेटा कंपनी ने एक्सटेंडेट रिएलिटी स्‍टार्टअप कार्यक्रम के लिए 120 स्‍टार्टअप और नवाचारियों की सूची जारी की
14. केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स पोर्टल (समुद्री) का उद्घाटन किया

15. भारत ने सिंधु जल संधि पर संशोधन के लिए पाकिस्तान को दिया नोटिस
16. टेलीग्राम का सबसे अच्छा कंटेंट देने वाला चैनल प्रतियोगिता दर्पण है।

17. केन्‍द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने जैविक गुणवत्ता पर राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन का वर्चुअल माध्‍यम से उद्घाटन किया
18. अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद ने पुरस्‍कार विजेता सूची जारी की

19. ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिक्स्ड डबल्स में दूसरे स्थान पर रही सानिया मिर्ज़ा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी
20. पूर्व सांसद और फिल्म अभिनेत्री जमुना का हैदराबाद में निधन

21. प्रधानमंत्री ने राजस्थान के भीलवाड़ा में भगवान देवनारायण के अवतरण की एक हजार 111वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया
22. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कर्नाटक के धारवाड़ में फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी

23. सी-मेट, हैदराबाद में पीसीबी पुनर्चक्रण केंद्र का उद्घाटन
24. G20: स्टार्टअप-20 इंगेजमेंट ग्रुप की बैठक हैदराबाद में शुरू

25. FCI ओपन मार्केट सेल स्कीम के तहत विभिन्न मार्गों से सेंट्रल पूल स्टॉक से 30 LMT गेहूँ को बाज़ार में उतारेगा
26. कश्मीर की पश्मीना शॉल को नए जमाने का फ्रेंच टच मिला

27. एटिकोप्पका खिलौना शिल्पकार सी.वी. राजू को पद्म पुरस्कार के लिये चुना गया
28. पहला 'वीर गार्जियन अभ्यास जापान में संपन्न

29. ओडिशा के सिमिलिपाल राष्ट्रीय उद्यान में हाथियों की लगातार मौतें चिंता का विषय
30. पंजाब राज्य सरकार ने मवेशियों में गाँठदार त्वचा रोग की शुरुआती रोकथाम हेतु 25 लाख खुराकें एयरलिफ्ट की

31. दक्षिण अफ्रीका से चीते को भारत में फिर से लाने के लिए अंतर-सरकारी समझौता संपन्न हुआ
32. महानदी कोलफील्ड्स ने ओडिशा में आकर्षक इको-पार्क एवं कोयला संग्रहालय का निर्माण किया

33. एससीओ फिल्म महोत्सव 2023 का मुंबई में शुभारंभ
34. केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ओएनजीसी के प्रतिष्ठित सागर सम्राट को एक मोबाइल ऑफशोर प्रोडक्शन यूनिट के रूप में राष्ट्र को पुन: समर्पित किया

35. ‘अभय कुमार’ को ब्राजील के साहित्य अकादमी के संबंधित सदस्य के रूप में चुना गया
36. नरेश लालवानी को मध्य रेलवे का महाप्रबंधक नियुक्त किया गया

37. इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स (IIA) ने इसरो को ‘विजिबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ’ सौंपा
38. रक्षा मंत्री ने 'वीर गाथा 2.0' प्रतियोगिता के सुपर 25 पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया

39. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने G20 के लोगो का नया स्मार्ट कार्ड जारी किया
40. देश में आधार से ई-केवाईसी लेनदेन में 18.53 फीसदी की हुई बढ़ोतरी

41. ‘निधि आपके निकट 2.0’ से देश के सभी जिलों में बढ़ेगी EPFO की उपस्थिति

Sunday, January 29, 2023

 संगीत नाटक अकादमी

⬧ ​संगीत नाटक अकादमी प्रदर्शन-कला के क्षेत्र में देश की शीर्षस्थ संस्था है, जिसकी स्थापना वर्ष 1953 में हुई थी।
⬧ ​अकादमी की स्थापना का उद्देश्य संगीत नृत्य और नाट्य रूपों में अभिव्यक्त भारत की विविध संस्कृति की विशाल अमूर्त विरासत का संरक्षण और संवर्द्धन था।
⬧ ​अकादमी का प्रबंधन इसकी महापरिषद् द्वारा किया जाता है।
⬧ ​अकादमी के अध्यक्ष की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा पाँच साल की अवधि के लिए की जाती है। अकादमी के कार्यों का निर्धारण अकादमी के संगम ज्ञापन में किया गया है जिसे सितंबर, 1961 को एक सोसायटी के रूप में इसके पंजीकरण के समय अंगीकृत किया गया था।
⬧ ​अकादमी का पंजीकृत कार्यालय रवींद्र भवन फिरोजशाह रोड नई दिल्ली है। संगीत नाटक अकादमी वस्तुतः संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की एक स्वायत्त संस्था है।
⬧ ​संगीत नाटक अकादमी की तीन घटक इकाइयाँ हैं, जिनमें से दो नृत्य-शिक्षण संस्थान हैं: इंफाल में जवाहरलाल नेहरू मणिपुर नृत्य अकादमी (जेएनएमडीए) और दिल्ली में कत्थक केन्द्र।
⬧ ​जवाहरलाल नेहरू मणिपुर नृत्य अकादमी की स्थापना भारत सरकार द्वारा अप्रैल 1954 में की गई थी और तब इसका नाम मणिपुर डांस कॉलेज हुआ करता था। अपनी स्थापना काल से ही यह संगीत नाटक अकादमी द्वारा वित्तपोषित था, वर्ष 1957 में यह अकादमी की एक घटक इकाई बन गई।
⬧ ​कत्थक केन्द्र, कत्थक नृत्य के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में से एक है। यह दिल्ली में स्थित है और यहाँ कत्थक नृत्य और गायन संगीत के साथ ही पखवाज वादन में विभिन्न स्तरों पर पाठ्यक्रमों का संचालन किया जाता है। तीसरी घटक इकाई रवीन्द्र रंगशाला है।
⬧ ​घटक इकाइयों के अतिरिक्त, वर्तमान में अकादमी के पाँच केन्द्र हैं:
1. केरल के सदियों पुराने संस्कृत रंगमंच कूटियाट्टम के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए कूटियाट्टम केन्द्र, तिरुवनंतपुरम।
2. असम की सत्रिय परम्पराओं को बढ़ावा देने के लिए सत्रिय केन्द्र, गुवाहाटी।
3. पूर्वोत्तर भारत की पारम्परिक और लोक प्रदर्शन कला परम्पराओं के संरक्षण के लिए पूर्वोत्तर केन्द्र, गुवाहाटी।
4. पूर्वोत्तर में उत्सवों और क्षेत्र प्रलेखन के लिए पूर्वोत्तर प्रलेखन केन्द्र, अगरतला।
5. पूर्वी भारत में छऊ नृत्य के संवर्द्धन के लिए छऊ केन्द्र, चंदनकियारी।
⬧ ​प्रदर्शन कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कलाकारों के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार दिया जाता है।
⬧ ​अकादमी संगीत, नृत्य और नाटक के प्रख्यात कलाकारों और विद्वानों को रत्न सदस्यता भी प्रदान करती है।
⬧​वर्ष 2006 में युवा कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए उस्ताद बिस्मिल्लाह ख़ाँ युवा पुरस्कार की स्थापना की गई थी जो प्रतिवर्ष विभिन्न कला-क्षेत्रों के प्रतिभाशाली युवा कलाकारों को दिया जाता है।

Saturday, January 28, 2023

 फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा

⬧ फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा जिन्हें ‘कीपर’ के नाम से भी जाना जाता है, का जन्म 28 जनवरी, 1900 को मर्करा राज्य (कर्नाटक) में हुआ था।
⬧ करियप्पा ने वर्ष 1919 में भारतीय कैडेटों के प्रथम समूह के साथ किंग्स कमीशन आयुक्त का पद प्राप्त किया और 1933 में स्टाफ कॉलेज, क्वेटा में शामिल होने वाले प्रथम भारतीय अधिकारी बने।
⬧ वर्ष 1942 में लेफ्टिनेंट कर्नल के.एम. करियप्पा ने 7वीं राजपूत मशीनगन बटालियन का गठन किया।
⬧ करियप्पा वर्ष 1946 में ब्रिगेडियर के रूप में युनाइटेड किंगडम के इम्पीरियल डिफेंस कॉलेज में शामिल हुए।
⬧ करियप्पा को सेना की पुनर्गठन समिति व सेना उपसमिति के सदस्य के रूप में कार्य करने के लिए यू. के. से भारत वापस बुलाया गया और विभाजन के दौरान भारत और पाकिस्तान की सेना के आवंटन में एक सौहार्दपूर्ण समझौते को सम्भव बनाया।
⬧ 21 नवंबर, 1947 को लेफ्टिनेंट जनरल करियप्पा ने पूर्वी कमांड के कमान अधिकारी के रूप में पदभार संभाला ।
⬧ 20 जनवरी, 1948 को उन्होंने सेना कमांडर के रूप में दिल्ली और पूर्वी पंजाब कमाण्ड (वर्तमान पश्चिमी कमाण्ड) का पदभार संभाला।
⬧ 15 जनवरी, 1949 को जनरल करियप्पा सेना के प्रथम थल सेनाध्यक्ष नियुक्त हुए।
⬧ उन्हें वर्ष 1949 से 1959 तक राजपूत रेजीमेंट का कर्नल नियुक्त किया गया तथा एक अनुभवी सैन्य अधिकारी के रूप में उन्होंने 2/125 नेपियर राइफल्स, 1/ 7 डोगरा और 1/7 राजपूत में अपनी उत्कृष्ट सेवा प्रदान की।
⬧ जनरल के.एम. करियप्पा 14 जनवरी, 1953 को थलसेनाध्यक्ष के पद से मुक्त हो गए।
⬧ 15 मई, 1993 को फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा का निधन हो गया।

 महान स्वतंत्रता सैनानी लाला लाजपत राय

जन्म- 28 जनवरी, 1865 [पंजाब के फिरोज़पुर ज़िले के धुडीके गाँव में]
उपनाम- 'पंजाब केसरी' एवं 'पंजाब का शेर'।
उच्च शिक्षा- लाहौर के गवर्नमेंट कॉलेज से कानून की पढ़ाई की।
⬧ वर्ष 1894 में पंजाब नेशनल बैंक के संस्थापक सदस्य रहे।
⬧ स्वामी दयानंद सरस्वती से प्रभावित होकर लाहौर में आर्य समाज में शामिल हुए।
⬧ लाला जी ने बिपिन चंद्र पाल और बाल गंगाधर तिलक के साथ मिलकर उन्होंने राष्ट्रवादी (गरम दल के) नेताओं की एक तिकड़ी (लाल-बाल-पाल) बनाई।
⬧ कालांतर में हिंदू महासभा से भी जुड़े तथा छुआछूत के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शित किया।
⬧ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल होने के उपरांत राजनीतिक आंदोलनों में हिस्सा लेने के कारण उन्हें वर्ष 1907 में बर्मा भेज दिया गया था, लेकिन पर्याप्त सबूतों के अभाव में जेल से रिहा कर दिया गया।
⬧ वर्ष 1917 में अमेरिका में 'होम रूल लीग ऑफ अमेरिका' की स्थापना की तथा इस संगठन द्वारा अमेरिका में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के लिए नैतिक समर्थन प्रदान करने की अपील की गई।
⬧ वह 'अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस' के अध्यक्ष भी रहे।
⬧ सितंबर, 1920 में कांग्रेस का कलकत्ता अधिवेशन लाजपत राय की अध्यक्षता में हुआ था।
⬧ वर्ष 1926 में केंद्रीय विधानसभा का उप नेता चुना गया।
⬧ अकाल पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए वर्ष 1897 में 'हिंदू राहत आंदोलन' शुरू किया।
⬧ वर्ष 1921 में 'सर्वेंट्स ऑफ पीपुल सोसाइटी' की स्थापना की।
⬧ साहित्यिक कृतियाँ- भारत में राष्ट्रीय शिक्षा की समस्या, इंग्लैंड डेब्ट टू इंडिया, यंग इंडिया, इंडियाज़ विल टू फ्रीडम, भगवद्गीता का संदेश एवं भारत का राजनीतिक भविष्य।  
⬧ वर्ष 1928 में वह लाहौर में साइमन कमीशन के खिलाफ विरोध के दौरान पुलिस अधीक्षक जेम्स स्कॉट द्वारा उन पर क्रूरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया जिससे लगी चोटों के चलते कुछ समय बाद ही उनकी मृत्यु हो गई।

 टॉप  हेडलाइंस : 28 जनवरी 2023

──────────────────────
1. भारत 2020 में जैविक खेती का विस्तार करने वाले शीर्ष 3 देशों में
2. देश का नंबर वन पुलिस स्टेशन बना ओडिशा का अस्का

3. चंडीगढ़ में उत्तर भारत की सबसे बड़ी तैरती सौर परियोजना का उद्घाटन
4. ब्राजील सरकार ने यानोमामी में चिकित्‍सा-आपात की घोषणा की


5. आर विष्णु प्रसाद वर्ष 2022 के सबसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिक के रूप में सम्मानित
6. शामलभाई बी पटेल को अमूल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

7. सिद्धार्थ शर्मा को टाटा ट्रस्ट का सीईओ नियुक्त किया गया
8. ओप्पो इंडिया और सीएससी अकादमी साइबर कौशल में 10 हजार महिलाओं को करेगी प्रशिक्षित


9. वायु सेना पूर्वोत्तर में पूर्वी आकाश अभ्यास करेगी
10. भारतीय वायु सेना भारत के पूर्वोत्तर भाग में अभ्यास ‘प्रलय’ का आयोजन करेगी

11. मक्का की ग्रैंड मस्जिद की सड़क पर दुनिया का सबसे लंबा कैलीग्राफिक म्यूरल
12. IIM अहमदाबाद ने प्रोफेसर भरत भास्कर को नए निदेशक के रूप में नामित किया


13. अमेरिका भविष्य के मंगल अभियानों के लिए परमाणु इंजन का परीक्षण करेगा
14. एयू बैंक ने क्रेडिट कार्ड ऑफरिंग प्लेटफॉर्म स्वाइपअप लॉन्च किया

15. सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड पर कोई विदेशी निवेश कैप नहीं : भारतीय रिजर्व बैंक
16. SEBI ने म्यूनिसिपल बॉन्ड पर जारी किया इनफॉर्मेशनल डेटाबेस


17. बैंकों ने जेपी इंफ्राटेक का ₹9,234 करोड़ का कर्ज एनएआरसीएल को हस्तांतरित किया
18. भारतीय फिल्मों को डीआईएफएफ में सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखक और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला

19. एनएबीएच और एचएसएससी ने हेल्थकेयर पेशेवरों की पहचान और कौशल के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
20. जम्मू और कश्मीर सरकार अपना पहला सरस मेला 2023 आयोजित करेगी


21. महिला आईपीएल की टीमों का एलान
22. आईसीसी ने साल 2022 की सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला टी20 टीमों का ऐलान किया

23. पूर्व वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल हरजीत सिंह अरोड़ा का निधन
24. नरेश लालवानी ने मध्य रेलवे के नए महाप्रबंधक के रूप में पदभार ग्रहण किया है।


25. सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वर्ष 2023 के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है।
26. 30वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 27 जनवरी 2023 को गुजरात के अहमदाबाद में शुरू हुई।

27. सरकार ने प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के दो जिलों में पायलट मोड में यू-विन कार्यक्रम शुरू किया।
28. विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन को 'ग्रीन रेलवे स्टेशन सर्टिफिकेशन' प्राप्त हुआ।


29. केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने छह दिवसीय मेगा इवेंट 'भारत पर्व' का उद्घाटन किया।
30. सूर्यकुमार यादव मेन्स टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने।

31. संयुक्त राष्ट्र ने 2023 के लिए भारत के आर्थिक विकास दर के अनुमान को 20 बीपीएस घटाकर 5.8% कर दिया।
32. शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) फिल्म महोत्सव 27-31 जनवरी को मुंबई में आयोजित किया जाएगा।


33. भारत और मिस्र ने विभिन्न क्षेत्रों में समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।
34. प्रसिद्ध भारतीय वास्तुकार डॉ बालकृष्ण विट्ठलदास दोशी का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

35. सरकार ने डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर पर G20 टास्क फोर्स का गठन किया।
36. सुप्रीम कोर्ट के फैसले  ई-एससीआर परियोजना के तहत अनुसूचित भाषाएं में उपलब्ध कराई जाएंगी।


37. डॉ प्रभा अत्रे को पंडित हरिप्रसाद चौरसिया लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला।
38. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दुनिया के पहले इंट्रानेजल COVID19 वैक्सीन, iNCOVACC का अनावरण किया

39. यूक्रेन का ओदेसा शहर यूनेस्को की विरासत में 'खतरे की सूची'में शामिल हुआ
40. मिशेल योह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए ऑस्कर नामांकन पाने वाली पहली एशियाई अभिनेत्री बनीं.

  टॉप  हेडलाइंस : 27 जनवरी 2023

──────────────────────
1. U-WIN: महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण का रखा जाएगा डिजिटल रिकॉर्ड

2. भारत के पहले स्वदेशी मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम ‘BharOS’ का हुआ सफल परीक्षण
3. CNG टर्मिनल: काशी में बनेगा देश का दूसरा रिवर सीएनजी टर्मिनल


4. भारत में मेडिकल वैल्यू ट्रैवल को बढ़ावा देने के लिए साथ काम करेंगे आयुष मंत्रालय और ITDC
5. लोकसभा अध्‍यक्ष ने मिलिट्री टैटू और आदिवासी नृत्‍य महोत्‍सव का उद्घाटन किया

6. शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) फिल्‍मोत्‍सव का आयोजन 27 से 31 जनवरी तक मुंबई में किया जायेगा
7. G20: Youth20 ग्रुप की पहली बैठक गुवाहाटी में


8. केन्‍द्रीय मंत्री नारायण राणे ने मुंबई में एससी-एसटी हब कॉन्‍क्‍लेव का उद्घाटन किया
9. प्रौद्योगिकी के उपयोग के जरिए क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होंगे सुप्रीम कोर्ट के निर्णय

10. WEF: लैंगिक अंतर रिपोर्ट में भारत के स्थानीय निकायों में महिलाओं की भागीदारी को शामिल करने पर जताई सहमति
11. केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अंतर्देशीय जलयान के डेमो-रन का शुभारंभ किया


12. उजाला योजना के तहत 8 वर्षों में करीब 37 करोड़ LED बल्ब वितरित
13. भारत की G20 अध्यक्षता के दौरान संयुक्त वैज्ञानिक पहल G20-CSAR की शुरुआत

14. अमरीकी राष्ट्रपति ने जूली टर्नर को उत्तर कोरिया में मानवाधिकारों के लिए विशेष दूत नियुक्त किया
15. पंजाब सरकार ने ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ प्रोजेक्ट लॉन्च किया


16. अहोम ‘मैदाम’ भारत का यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के लिए होगा एकमात्र नामांकन
17. लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने कोटा, राजस्थान में दो दिवसीय कृषि महोत्सव-प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया

18. थिएटर स्तरीय सामरिक तैयारी अभ्यास (ट्रोपेक्स-23), भारतीय नौसेना का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास
19. तीनों सेनाओं के जल-थल-नभ संयुक्त अभ्यास एम्फेक्स 2023 का समापन


20. गणतंत्र दिवस परेड: डीआरडीओ की झांकी में दिखेगी अत्याधुनिक निगरानी तंत्र की झलक
21. केनरा बैंक ने रूसी संयुक्त उद्यम में एसबीआई को संपूर्ण 40% शेयरधारिता स्थानांतरित की

22. पुणे में बनेगा देश में सबसे गहराई पर स्थित मेट्रो स्टेशन
23. SBI जनरल इंश्योरेंस की सड़क सुरक्षा के लिए पहल
24. ब्राजील और अर्जेंटीना साझा मुद्रा की तैयारी शुरू करेंगे


25. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओडिशा में ‘अंतर्राष्ट्रीय शिल्प शिखर सम्मेलन’ का उद्घाटन किया
26. विक्रम देव दत्त होंगे डीजीसीए के अगले महानिदेशक

27. PhonePe को मिली 350 मिलियन डॉलर की फंडिंग
28. प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध वास्तुकार डॉ. बी.वी. दोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया


29. उच्‍चतम न्‍यायालय ने इच्‍छा मृत्‍यु की प्रक्रिया को सरल किया
30. पहली मेड इन इंडिया सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन लॉन्च

31. आकाशवाणी समाचार सेवा प्रभाग को मतदाता जागरूकता के लिए विशिष्‍ट योगदान के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया
32. भारतीय सेना खरीदेगी रोबोटिक खच्चर और जेटपैक सूट


33. दिल्ली के लाल किले में छह दिवसीय ‘भारत पर्व’ का आयोजन
34. 43 लोगों को मिलेंगे जीवन रक्षा पदक श्रृंखला के पुरस्कार

35. राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हुए अग्निशमन कर्मी और होमगार्ड
36. वैश्विक स्तर पर डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए इंडिया स्टैक डेवलपर सम्मेलन का आयोजन हुआ


37. तीसरा वार्षिक ऑरेंज फेस्टिवल 2023 कोहिमा में शुरू
38. भारत-मिस्र के बीच 5 करार पर हुए हस्ताक्षर

39. जम्मू-कश्मीर में वीरता पुरस्कार से सम्मानित वीरों के भत्तों में बढ़ोतरी
40. विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन को उच्चतम प्लेटिनम रेटिंग के साथ 'हरित रेलवे स्टेशन प्रमाणपत्र' प्रदान किया गया


41. एआईएम - नीति आयोग, सीबीएसई और इंटेल इंडिया ने टिंकरिंग एवं एआई को मुख्यधारा में लाकर शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव लाने हेतु परस्पर सहयोग किया
42. बल्लवपुर वन्यजीव अभयारण्य में आने वाले प्रवासी पक्षियों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई

43. जर्मनी यूक्रेन को देगा Leopard-2 टैंक
44. PM-किसान के तहत वितरण धनराशि में वृद्धि


45. पूर्वी थाईलैंड के प्रवाल येलो बैंड डिज़ीज़ से प्रभावित
46. केरल में दो स्कूली बच्चों में नोरोवायरस संक्रमण की पुष्टि

47. विवाहित महिला को 33 सप्ताह की अवधि की गर्भावस्था को चिकित्सकीय रूप से समाप्त करने की अनुमति
48. आर. कौशिक और आर. श्रीधर द्वारा लिखित 'कोचिंग बियॉन्ड: माई डेज़ विद द इंडियन क्रिकेट टीम' पुस्तक


49. निशानेबाजी विश्व कप 2023: पूर्व एससी न्यायाधीश एके सीकरी प्रशासक नियुक्त
50. सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक विशेष युद्ध अभ्यास "ऑप्स अलर्ट" शुरू किया

51. लद्दाख में पारम्परिक महोत्सव ममानी का आयोजन किया गया.|

Thursday, January 26, 2023

  टॉप  हेडलाइंस : 26 जनवरी 2023

──────────────────────
1. झारखंड में 660 मेगावाट उत्तरी कर्णपुरा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट की पहली इकाई का परीक्षण संचालन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।
2. केरल के एर्नाकुलम जिले में दो बच्चों का नोरोवायरस के लिए परीक्षण सकारात्मक रहा।
3. मध्य प्रदेश के ओरछा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा अठारह राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है।
4. तवांग मठ में मोनपा जनजाति का तीन दिवसीय तोरग्या उत्सव मनाया गया।
5. आयुष मंत्रालय
और भारत पर्यटन विकास निगम (ITDC) ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
6. उत्तर प्रदेश ने 24 जनवरी 2023 को अपना 73वां स्थापना दिवस मनाया।
7. प्रधानमंत्री ने 24 जनवरी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के 11 विजेताओं के साथ बातचीत की।
8. तीन दिवसीय B20 (बिजनेस 20) इंडिया मीट 22-24 जनवरी 2023 को गांधीनगर, गुजरात में आयोजित की गई।
9. हिमाचल प्रदेश सरकार का लक्ष्य 2025 तक हिमाचल प्रदेश को पहला हरित ऊर्जा राज्य बनाना है।
10. केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नारायण राणे ने मुंबई में नेशनल एससी-एसटी हब कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया।
11. वीजा प्रतीक्षा
समय में कटौती के लिए यूएसए द्वारा एक नई पहल शुरू की गई।
12. गणतंत्र दिवस से पहले बीएसएफ द्वारा "ऑप्स अलर्ट" अभ्यास आयोजित किया गया।
13. ओडिशा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और लुंगलेई फायर स्टेशन, मिजोरम को सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2023 के लिए चुना गया है।
14. विक्रम देव दत्त डीजीसीए के नए महानिदेशक होंगे।
15. मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी 74वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे
16. अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला ‘मिलेट्स और ऑर्गेनिक्स-2023’ का आयोजन
17. भारत-नेपाल के बीच कूटनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे हुए
18. “हील इन इंडिया” पहल शुरू करेगा भारत
19. NPPA
ने तय किए 128 दवाओं के दाम
20. त्रिपुरा में 60 सदस्यों की विधानसभा चुनाव के लिए राजपत्र अधिसूचना जारी
21. उत्‍तर प्रदेश के चार शहरों में जी-20 वॉकेथॉन दौड़ का आयोजन हुआ
22. पर्यावरण और जलवायु स्थिरता पर जी 20 की बैठक बेंगलुरु में आयोजित की जाएगी
23. यूनेस्‍को ने इस वर्ष का अंतर्राष्‍ट्रीय शिक्षा दिवस, अफगान बालिकाओं और महिलाओं को समर्पित करने का निर्णय लिया
24. काठमांडू में भारतीय दूतावास ने मैराथॉन-रन फॉर लाइफ का आयो‍जन किया
25. देश में सोशल मीडिया पर ‘विज्ञापित उत्पाद’ की सूचना देना हुआ जरूरी
26. भारती एयरटेल हैदराबाद में हाइपरस्केल डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए 2,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी
27. चौथी औद्योगिक
क्रांति के लिए डब्ल्यूईएफ केंद्र हैदराबाद में स्थापित किया जाएगा
28. अरुणाचल प्रदेश में सियांग जलविद्युत परियोजना
29. Amazon सबसे मूल्यवान ब्रांड : ब्रांड फाइनेंस
30. गूगल ने भारत में यूपीआई भुगतान के लिए साउंडपोड बाय गूगल पे का परीक्षण किया
31. Accenture सर्वाधिक मूल्यवान इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ब्रांड : ब्रांड फाइनैंस
32. एसबीआई ने इंफ्रा बॉन्ड के जरिए 9,718 करोड़ रुपये जुटाए
33. MSN ने स्तन कैंसर की दवा Palborest का जेनेरिक संस्करण लॉन्च किया
34. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने ‘लोकतंत्र के लिए शिक्षा’ पर भारतीय सह-प्रायोजित संकल्प को अपनाया
35. अरुणा मिलर मैरीलैंड की लेफ्टिनेंट गवर्नर चुनी जाने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी बनीं
36. पुलिस महानिदेशकों और
महानिरीक्षकों का तीन दिन का वार्षिक सम्मेलन नई दिल्‍ली में शुरू
37. अप्रैल 2023 में पहले वैश्विक पर्यटन निवेशक शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा पर्यटन मंत्रालय
38. भारत ऋण पुनर्गठन के लिए श्रीलंका को आश्‍वासन देने वाला पहला ऋणदाता देश बना
39. गुजरात में, भारतीय डाक विभाग ने समुद्र मार्ग से पार्सल और डाक पहुंचाने की तरंग मेल सेवा शुरू की
40. ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स : भारत चौथी सबसे शक्तिशाली सेना
41. भोपाल में 21 से 24 जनवरी 2023 तक इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल 2022 का आयोजन
42. Mastercard ने भारत में Girls4Tech STEM पहल के दूसरे फेज की शुरुआत की
43. जम्मू-कश्मीर पूरी तरह से ई-गवर्नेंस मोड में शिफ्ट होने वाला पहला भारतीय केंद्र शासित प्रदेश
44. अडाणी समूह करेगा हाइड्रोजन-चालित ट्रक का विकास
45. पुद्दुचेरी में विज्ञान के विषयों पर चर्चा के लिए एस-20 शिखर सम्‍मेलन
आयोजित

  टॉप  हेडलाइंस : 25 जनवरी 2023

──────────────────────
1. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी नेताजी सुभाष चन्‍द्र बोस की जयंती के अवसर पर कल अण्‍डमान-निकोबार द्वीप समूह के 21 द्वीपों का नामकरण परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर करेंगे
2. भारतीय नौसना में पांचवीं कलावरी स्‍तर की पनडुब्‍बी वागीर शामिल
3. आईआईटी मद्रास द्वारा विकसित मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम भरोस(BharOS)
4. हिन्दुस्तानी गायक डॉक्टर प्रभा अत्रे पंडित हरिप्रसाद चौरसिया जीवन पर्यन्त उपलब्धि पुरस्कार से सम्मानित
5. क्रिस हिपकिंस
बुधवार को न्‍यूजीलैंड के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे
6. कालका-शिमला रेल मार्ग पर देश की पहली हाइड्रोजन पावर ट्रेन का संचालन किया जाएगा
7. प्रधानमंत्री ने एग्जाम वॉरियर्स पुस्तक की तेरह भाषाओं में उपलब्धता पर प्रसन्नता जताई
8. केन्द्र ने यूट्यूब और ट्वीटर को विवादास्पद बीबीसी डॉक्यूमेंट्री के वीडियो और ट्वीट ब्लॉक करने का निर्देश दिया
9. भारत का पहला इंट्रानेजल कोविड वैक्सीन ‘iNCOVACC’ 26 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा
10. मध्‍य प्रदेश में मुख्‍यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के अंतर्गत सिंगरौली में 25 हजार से अधिक परिवारों को निशुल्‍क भूखण्‍ड दिए गए
11. इन्टैक ने काठमांडू में प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया
12. इरेडा
ने नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के साथ समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये
13. जस्टिस सबीना को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया
14. खेल मंत्रालय ने दिल्ली से बाहर अपनी पहली मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) की बैठक आयोजित की
15. भारतीय तट रक्षक द्वारा मुंबई में छह मित्र देशों के अधिकारियों तथा नाविकों के लिए एक सप्ताह का समुद्री बचाव समन्वय केंद्र संचालन और खोज एवं बचाव प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया
16. गुजरात में पशुपालक युवाओं के राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन हुआ
17. प्रथम भारत-मिस्र संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास साइक्लोन-I राजस्थान में जारी
18. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भोपाल में संयुक्त
रूप से "भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ)-2022" का उद्घाटन किया
19. लोकटक झील में बत्तख की दुर्लभ प्रजाति को देखा गया
20. हाइब्रिड इम्युनिटी गंभीर कोविड-19 के खिलाफ बेहतर सुरक्षा प्रदान करती है : अध्ययन
21. थाइलैंड के कुनलावुत वितिदसर्न ने इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरूष सिंगल्‍स का और दक्षिण कोरिया की आन सी यंग ने महिला सिंगल्‍स का खिताब जीता
22. एफआईएच पुरुष हॉकी विश्वकप में भारत न्यूजीलैंड से पेनल्टी शूटआउट में हारकर प्रतियोगिता से बाहर
23. नेताजी सुभाषचन्‍द्र बोस की 126वी जयन्‍ती पर प्रधानमंत्री ने परमवीर
चक्र से सम्‍मानित शूरवीरों के नाम पर 21 द्वीपों का नामकरण किया
24. सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2023 के लिए संस्थागत श्रेणी में ओडिशा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और लुंगलेई फायर स्टेशन, मिजोरम का चयन किया
25. हिमाचल प्रदेश का 2025 तक फर्स्ट ‘ग्रीन एनर्जी स्टेट’ बनने का लक्ष्य
26. उपराज्यपाल आर के माथुर ने लद्दाख में ULPIN लॉन्च किया
27. टाटा बोइंग एयरोस्पेस ने भारतीय सेना के बोइंग AH-64 अपाचे कॉम्बैट हेलीकॉप्टर के लिए पहला फ्यूजलेज डिलीवर किया
28. भारत ने मालदीव में खेल के बुनियादी ढांचे के लिए 40 मिलियन डॉलर की सुविधा प्रदान की
29. वायनाड सभी आदिवासियों को बुनियादी दस्तावेज
प्रदान करने वाला देश का पहला जिला बना
30. डॉ अश्विन फर्नांडीस द्वारा लिखित पुस्तक “इंडियाज नॉलेज सुप्रीमेसी: द न्यू डॉन” का विमोचन किया गया
31. अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन ने चेन्नई में पहले एसटीईएम इनोवेशन एंड लर्निंग सेंटर का उद्घाटन किया
32. पंजाब नेशनल बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के एवज में क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया
33. Jio भारत का सबसे मजबूत ब्रांड, वैश्विक स्तर पर नौवें स्थान पर
34. वेदांता केयर्न ऑयल एंड गैस के नए प्रमुख बनें निक वॉकर
35. एलआईसी
ने जीवन आजाद लिमिटेड प्रीमियम भुगतान योजना पेश की
36. NACO ने भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में सबसे बड़ी मानव लाल रिबन श्रृंखला बनाई
37. IPA और RIS ने समुद्री अर्थव्यवस्था और कनेक्टिविटी केंद्र स्थापित करने हेतु समझौते पर हस्ताक्षर किए
38. ESAF बैंक ने समावेशी वित्त भारत पुरस्कार 2022 जीता
39. WFI प्रमुख पर लगे आरोपों की जांच के लिए कमेटी गठित
40. FIH ने हॉकी विकास और पुरुषों के विश्व कप के लिए JSP फाउंडेशन के साथ साझेदारी की
41. लक्ष्मण रावत ने नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया स्नूकर ओपन क्राउन 2023 जीता
42. पद्मश्री से सम्मानित प्रभाबेन शोभगचंद शाह का 92 साल की उम्र में निधन

Wednesday, January 25, 2023

            राष्ट्रीय मतदाता दिवस

■ प्रतिवर्ष 25 जनवरी को ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ मनाया जाता है।
■ इस वर्ष इस दिवस का 13वाँ संस्करण मनाया जा रहा है।
वर्ष 2023 की थीम - ’वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’।
■ देश के मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु इसका आयोजन किया जाता है। 
■ भारत निर्वाचन आयोग का गठन 25 जनवरी, 1950 को हुआ था।
■ भारत सरकार ने राजनीतिक प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस पर '25 जनवरी' को वर्ष 2011 से 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' के रूप में मनाने की शुरुआत की थी।
■ 'राष्‍ट्रीय मतदाता दि‍वस' मनाए जाने के पीछे निर्वाचन आयोग का उद्देश्‍य अधि‍क मतदाता, वि‍शेष रूप से नए मतदाता बनाना है।
■ इस दि‍वस पर मतदान प्रक्रि‍या में मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु जागरूकता का प्रचार-प्रसार कि‍या जाता है।
■ मतदान का उच्च प्रतिशत जीवंत लोकतंत्र का प्रतीक माना जाता है। जबकि मतदान का निम्न प्रतिशत राजनीतिक उदासीन समाज की ओर इशारा करता है।

Tuesday, January 24, 2023

 भारत का राष्ट्र गान

⬧ भारत का राष्ट्रीय गान जन-गण-मन, मूल रूप से कवि रवीन्द्र नाथ ठाकुर के "भारोत्तो भाग्यो बिधाता" नामक गीत के प्रथम पद के शब्द तथा उनके संगीत - विन्यास से बनी रचना है।
24 जनवरी, 1950 को भारत के राष्ट्रगान के रूप में संविधान सभा द्वारा इसके हिंदी संस्करण को अपनाया गया था।
⬧ इसे पहली बार 27 दिसंबर, 1911 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया था।
सुभाष चंद्र बोस ने राष्ट्रगान चुनने में अहम भूमिका निभाई थी।
⬧ भारत का राष्ट्र गान विभिन्न अवसरों पर गाया अथवा बजाया जाता है।
⬧ राष्ट्र गान को गाने अथवा बजाने में लगभग 52 सेकेण्ड का समय लगना चाहिए।
⬧ सामान्य नियम-
1. जब कभी राष्ट्र गान का गायन अथवा वादन हो तब श्रोतागण सावधान होकर खड़े रहें। किन्तु जब समाचार दर्शन अथवा वृत्त चित्र के दौरान राष्ट्र गान फिल्म के अंश के रूप में बजाया जाता है तो दर्शकों से खड़े होने की अपेक्षा नहीं की जाती क्योंकि खड़े होने से राष्ट्र गान के गौरव में वृद्धि होने की अपेक्षा फिल्म के प्रदर्शन में बाधा पड़ती है और अशांति तथा गड़बड़ उत्पन्न होती है ।
2. राष्ट्रीय ध्वज के फहराए जाने की तरह यह भी लोगों के विवेक पर छोड़ दिया गया है कि वे राष्ट्र गान को मनमाने ढंग से न गाएं - बजाएं l

 होमी जहाँगीर भाभा पुण्यतिथि

⬧ मुंबई के धनाढ्य और प्रतिष्ठित पारसी परिवार में 30 अक्टूबर, 1909 को जन्मे बहुमुखी प्रतिभा के धनी डा. होमी जहाँगीर भाभा ने सैद्धांतिक शोधों में पूरी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिकों का ध्यान खींचा तथा राष्ट्रीय वैज्ञानिक संस्थानों के निर्माण में भी अतुलनीय योगदान दिया।
⬧ उनकी प्रशंसा करते हुए डॉ. सी. वी. रमन ने वर्ष 1941 की भारतीय विज्ञान कांग्रेस में कहा था, 'भाभा संगीत के महान प्रेमी हैं, अत्यंत प्रतिभाशाली कलाकार हैं, मेधावी इंजीनियर हैं और उत्कृष्ट विज्ञानी हैं... वह आधुनिक काल के लियोनार्दो द विंची हैं।'
⬧ मुंबई में प्रारंभिक पढ़ाई के बाद भाभा ने कैंब्रिज के गोविल एंड कायस कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। हालाँकि उनका जुनून इंजीनियरिंग की बजाय न्यूक्लियर फिजिक्स की ओर था। वर्ष 1934 में उन्होंने फिजिक्स में पीएचडी की।
⬧ भाभा ने यूरोप का दौरा किया और ज्यूरिख में वोल्फगांग पॉली तथा रोम में एनरिको फर्मी के साथ काम किया। जर्मनी में उन्होंने कॉस्मिक किरणों पर अध्ययन और प्रयोग किए। होमी भाभा को प्रसिद्ध वैज्ञानिक रदरफोर्ड और नील्स बोर के साथ काम करने का अवसर मिला था।
⬧ उन्होंने नाभिकीय ऊर्जा की असीम क्षमता एवं उसकी विद्युत उत्पादन एवं सहायक क्षेत्रों में सफल प्रयोग की संभावना को पहचाना।
⬧ डॉ. भाभा ने नाभिकीय विज्ञान एवं इंजीनियरी के क्षेत्र में स्वावलंबन प्राप्त करने के लक्ष्य से यह कार्य प्रारंभ किया और आज का परमाणु ऊर्जा विभाग जो विविध विज्ञान एवं इंजीनियरी के क्षेत्रों का समूह है, डॉ. भाभा की दूरदृष्टि का परिणाम है।
⬧ डॉ. होमी जहाँगीर भाभा ने परमाणु ऊर्जा विद्युत उत्पादन के लिए एक व्यवहार्य वैकल्पिक स्रोत में उच्च क्षमता को पहचानते हुए मार्च, 1944 में भारतीय नाभिकीय कार्यक्रम प्रारंभ किया।
⬧ यह डॉ. भाभा की दूरदृष्टि ही थी जिसके कारण भारत में नाभिकीय अनुसंधान को उस समय प्रारंभ किया जब ओटो हान एवं फ्रिट्ज स्ट्रॅसमैन द्वारा नाभिकीय विखण्डन के चमत्कार की खोज की जा रही थी एवं तत्पश्चात् एन्रिको फर्मि व साथियों द्वारा अविच्छिन्न नाभिकीय शृंखला अभिक्रियाओं की व्यवहार्यता के बारे में रिपोर्ट किया गया।
⬧ डॉ. भाभा एक कुशल वैज्ञानिक और प्रतिबद्ध इंजीनियर होने के साथ-साथ एक समर्पित वास्तुशिल्पी, सतर्क नियोजक एवं निपुण कार्यकारी थे।
⬧ कैम्ब्रिज में भाभा का कार्य मुख्य रूप से ब्रह्माण्ड किरणों पर केंद्रित था। भाभा और हाइटलर ने 1937 में कॉस्मिक किरणों की बौछार की व्याख्या की।
⬧ वर्ष 1940 में वे भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु में रीडर के पद पर नियुक्त हुए। वहाँ पर उन्होंने कॉस्मिक किरणों की खोज के लिए अलग विभाग की स्थापना की।
⬧ जब 1941 में उन्हें रॉयल सोसाइटी का सदस्य चुना गया, तब उनकी उम्र मात्र 31 वर्ष थी। भाभा की प्रेरणा से जेआरडी टाटा ने 'टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च' की स्थापना की, जिसके महानिदेशक भाभा बने।
⬧ वर्ष 1948 में परमाणु ऊर्जा आयोग की स्थापना हुई और डॉ. भाभा इसके अध्यक्ष चुने गए।
⬧ वर्ष 1954 में परमाणु ऊर्जा विभाग की स्थापना की गई और भाभा इसमें भारत सरकार के सचिव नियुक्त किए गए। इसके साथ ही उन्होंने एटॉमिक एनर्जी एस्टब्लेशिमेंट, ट्राम्बे नाम की प्रयोगशाला की स्थापना की, जिसे अब लोग भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के नाम से जानते हैं।
⬧ उनके प्रयासों से फर्टिलाइजर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का वर्ष 1962 में पहला हेवी वॉटर प्लांट स्थापित किया।
⬧ वर्ष 1965 में उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो से घोषणा की कि अगर जरूरत पड़े तो हम 18 महीने के अंदर परमाणु बम बना सकते हैं। 24 जनवरी, 1966 को विएना जाते समय माउंट ब्लांक (Mont Blanc) पर्वत शृंखला पर विमान हादसे में इस महान वैज्ञानिक के जीवन का अंत हुआ, लेकिन वह आज भी युवा विज्ञानियों के प्रेरणास्रोत हैं।

  टॉप  हेडलाइंस : 24 जनवरी 2023

──────────────────────
1. कोल्लम भारत का पहला संविधान साक्षर जिला बना।
2. प्रसिद्ध वैज्ञानिक और सीएसआईआर के पूर्व निदेशक दामोदरन का निधन
3. तिरुवल्लुवर दिवस: 15 या 16 जनवरी
4. राष्ट्रीय स्टार्ट-अप दिवस 2023: 16 जनवरी
5. साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज ने हाशिम अमला ने लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास
6. जी-20 के तहत थिंक-20 बैठक भोपाल में आयोजित की गई।
7. अभ्यास वरुण का 21वां
संस्करण 16 जनवरी 2023 को पश्चिमी समुद्र तट पर शुरू हुआ।
8. अप्रैल से दिसंबर 2022 में भारत का समग्र निर्यात का पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 16.11% की सकारात्मक वृद्धि दिखाने का अनुमान है।
9. अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय (MoMA) ने पढ़ो परदेश योजना को बंद कर दिया।
10. रोहित शर्मा भारत में वनडे इतिहास में सबसे ज्‍यादा छक्‍के जमाने वाले बल्‍लेबाज बने
11. अमेरिकी नगर परिषद की सदस्य बनने वाली पहली अश्वेत समलैंगिक महिला बनीं रामचंद्रन
12. आरआरआर ने सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के लिए 28वां क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड जीता।
13. दृष्टिहीनता को नियंत्रित करने के लिए नीति लागू करने वाला राजस्थान पहला राज्य बन गया है।
14. नगरपालिका सेवाओं और यू
एलबी के लिए राष्ट्रीय शहरी प्रौद्योगिकी मिशन केंद्र द्वारा शुरू किया जाएगा।
15. भितरकनिका में 1,793 एस्टुरीन मगरमच्छों की गिनती की गई है।
16. पंकज कुमार सिंह को उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) नियुक्त किया गया है।
17. गुजराती फिल्म छेल्लो शो के भाविन रबारी ने अंतर्राष्ट्रीय प्रेस अकादमी (आईपीए) पुरस्कार जीता।
18. भारतीय भू-चुंबकत्व संस्थान (आईआईजी) के शोधकर्ताओं ने मंगल ग्रह के मैग्नेटोस्फीयर में एकशृंगी (सोलिटरी) तरंगों की उपस्थिति की पहचान की।
19. तेलंगाना के खम्मम में ' कांटी वेलुगु' पहल लॉन्च किया गया है।
20. नालंदा में एएसआई द्वारा 1200 साल पुराने दो लघु स्तूपों की खोज की गई है।
21. पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सांसद खेल महाकुंभ 2022-23 के दूसरे चरण का उद्घाटन किया।
22. भारत और दक्षिण कोरिया
के बीच पांचवीं विदेश नीति और सुरक्षा वार्ता 17 जनवरी 2023 को संपन्न हुई।
23. विश्व रोजगार और सामाजिक आउटलुक: रुझान 2023 अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा जारी किया गया।
24. इसरो के शुक्रयान-1 मिशन को 2031 तक के लिए टाला जा सकता है।
25. अब्दुल रहमान मक्की को संयुक्त राष्ट्र ने वैश्विक आतंकवादी घोषित किया है।
26. रूस और बेलारूस ने 16 जनवरी को संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया।
27. भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन जून 2023 से प्रायोगिक आधार पर बांग्लादेश को डीजल की आपूर्ति शुरू करेगी।
28. अमेरिका में जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने सुपरमॉलेक्यूलर फिलामेंट्स कहे जाने वाले अणुओं की पतली, धागे जैसी किस्में बनाई हैं।
29. मणिपुर की लोकतक झील में 90 से अधिक वर्षों के बाद बतख की ए
क दुर्लभ प्रजाति देखी गई है।
30. केबीसीओल्स साइंसेज और हाइजीनिटी सॉल्यूशंस ने नेशनल स्टार्टअप अवार्ड 2022 जीता है।
31. 118 साल की उम्र में फ्रांस की ल्यूसिल रैंडन का निधन हो गया।
32. सरकार ने दिवाला और शोधन अक्षमता कोड (आईबीसी) में बदलाव का प्रस्ताव दिया है।
33. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने किताब कम! लेट्स रन के अंग्रेजी संस्करण का विमोचन किया।
34. न्यूजीलैंड की पीएम जैसिंडा अर्डर्न ने इस्तीफा दे दिया है।
35. राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल स्थापना दिवस 2023: 19 जनवरी
36. शुभमन गिल वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।
37. पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान के तहत गठित नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप ने कार्यान्वयन के लिए तीन परियोजनाओं की सिफारिश की।
38. कैप्टन सुरभि जखमोला बीआरओ में विदेशी असाइनमेंट पर तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी होंगी।
39. रूस भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बन गया।

40. प्रसिद्ध लेखक के वेणु ने पहला फेडरल बैंक लिटरेरी अवार्ड 2022 जीता।
41. भारत के पहले राष्ट्रीय मूल्यांकन नियामक ‘परख’ को एनसीईआरटी द्वारा अधिसूचित किया गया है।
42. कीव के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में यूक्रेन के गृह मंत्री डेनिस मोनास्टिरस्की की मौत हो गई।

Monday, January 23, 2023

PPC 2023

 

PPC - 2023 ( प्रधानमंत्री जी से सीधे संवाद  )



Send a Direct Message to PM Modi himself. Every message is definitely read and many would be replied to as well...

Have a question to ask? An advice to seek? A suggestion to give for a topic that PM could speak on during Pariksha Pe Charcha? Or generally want to reach out to PM on all matters relating to exams? Then this is the forum to reach to PM Modi.

Just click the message box and write away.....later don't forget to share your post on social media so that your friends may also know how to reach PM directly.



                      पराक्रम दिवस

⬧ नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती (जिसे पराक्रम दिवस के रूप में आयोजित किया जाता है) को मनाने के लिए सशस्त्र बलों द्वारा संगीतमय प्रस्तुति तथा जनजातीय नृत्य महोत्सव 'आदि शौर्य - पर्व पराक्रम का' नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 23 एवं 24 जनवरी, 2023 को आयोजित किया जा रहा हैं।
⬧ सशस्त्र बलों द्वारा संगीतमय प्रस्तुति तथा जनजातीय नृत्य शैली की विषयवस्तु पर आधारित इस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य देश के स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के योगदान पर प्रकाश डालना है।
⬧ रक्षा मंत्रालय और जनजातीय कार्य मंत्रालय संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं, जिसमें भारतीय तटरक्षक बल समन्वयक की भूमिका निभा रहा है।
⬧ सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी, 1897 को ओडिशा के कटक शहर में हुआ था; उनकी माता का नाम प्रभावती दत्त बोस और पिता का नाम जानकीनाथ बोस था।
⬧ अपनी शुरुआती स्कूली शिक्षा के बाद उन्होंने रेवेनशॉ कॉलेजिएट स्कूल में दाखिला लिया। उसके बाद उन्होंने प्रेसीडेंसी कॉलेज कोलकाता में प्रवेश लिया परंतु उनकी उग्र राष्ट्रवादी गतिविधियों के कारण उन्हें वहाँ से निष्कासित कर दिया गया। इसके बाद वे इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय चले गए।
⬧ वर्ष 1919 में बोस भारतीय सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने के लिए लंदन चले गए और वहाँ उनका चयन भी हो गया हालाँकि बोस ने सिविल सेवा से त्यागपत्र दे दिया क्योंकि उनका मानना था कि वे अंग्रेज़ों के साथ कार्य नहीं कर सकते।
⬧ सुभाष चंद्र बोस, विवेकानंद की शिक्षाओं से अत्यधिक प्रभावित थे और उन्हें अपना आध्यात्मिक गुरु मानते थे, जबकि चितरंजन दास उनके राजनीतिक गुरु थे।
⬧ वर्ष 1925 में क्रांतिकारी आंदोलनों से सम्बद्ध होने के कारण उन्हें माण्डले कारागार में भेज दिया गया जहाँ वह तपेदिक की बीमारी से ग्रसित हो गए ।
⬧ वर्ष 1930 के दशक के मध्य में बोस ने यूरोप की यात्रा की। उन्होंने पहले शोध किया तत्पश्चात् ‘द इंडियन स्ट्रगल’ नामक पुस्तक का पहला भाग लिखा।
⬧ बोस ने वर्ष 1938 (हरिपुरा) में भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस का अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद ‘राष्ट्रीय योजना आयोग’ का गठन किया।
⬧ वर्ष 1939 (त्रिपुरी) में बोस फिर से अध्यक्ष चुने गए लेकिन जल्द ही उन्होंने अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया और कॉन्ग्रेस के भीतर एक गुट ‘ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक’ का गठन किया, जिसका उद्देश्य राजनीतिक वाम को मज़बूत करना था।
⬧ बोस ने बर्लिन में स्वतंत्र भारत केंद्र की स्थापना की और युद्ध के लिए भारतीय कैदियों से भारतीय सेना का गठन किया।
⬧ यूरोप में बोस ने भारत की आज़ादी के लिए हिटलर और मुसोलिनी से मदद माँगी।
⬧ आज़ाद हिंद रेडियो का आरंभ नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के नेतृत्व में वर्ष 1942 में जर्मनी में किया गया था।
⬧ इस रेडियो पर बोस ने 6 जुलाई, 1944 को महात्मा गांधी को 'राष्ट्रपिता' के रूप में संबोधित किया।
⬧ बोस जुलाई, 1943 में जर्मनी से जापान-नियंत्रित सिंगापुर पहुँचे तथा वहाँ से उन्होंने अपना प्रसिद्ध नारा ‘दिल्ली चलो’ जारी किया और 21 अक्तूबर, 1943 को आज़ाद हिंद सरकार तथा भारतीय राष्ट्रीय सेना के गठन की घोषणा की।
⬧ 18 अगस्त, 1945 को जापान शासित फॉर्मोसा (वर्तमान ताइवान) में एक विमान दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई।

Sunday, January 22, 2023

 टॉप  हेडलाइंस : 22 जनवरी 2023

──────────────────────
1. कोल्लम भारत का पहला संविधान साक्षर जिला बना।
2. भारी विरोध के बीच पेरू ने आपातकाल की घोषणा की।
3. तिरुवल्लुवर दिवस: 15 या 16 जनवरी
4. राष्ट्रीय स्टार्ट-अप दिवस 2023: 16 जनवरी
5. एनटीपीसी आरईएल और त्रिपुरा सरकार ने नवीकरणीय ऊर्जा विकास में सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्
ताक्षर किए।
6. जी-20 के तहत थिंक-20 बैठक भोपाल में आयोजित की गई।
7. अभ्यास वरुण का 21वां संस्करण 16 जनवरी 2023 को पश्चिमी समुद्र तट पर शुरू हुआ।
8. अप्रैल से दिसंबर 2022 में भारत का समग्र निर्यात का पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 16.11% की सकारात्मक वृद्धि दिखाने का अनुमान है।
9. अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय (MoMA) ने पढ़ो परदेश योजना को बंद कर दिया।
10. 2025 तक पूरा देश डॉपलर वेदर रडार नेटवर्क से कवर हो जाएगा।
11. हैदराबाद के अंतिम निज़ाम का तुर्की में निधन हो गया।
12. आरआरआर ने सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के लिए 28वां क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड जीता।
13. दृष्टिहीनता को नियंत्रित करने के लिए नीति लागू करने वाला राजस्थान पह
ला राज्य बन गया है।
14. नगरपालिका सेवाओं और यूएलबी के लिए राष्ट्रीय शहरी प्रौद्योगिकी मिशन केंद्र द्वारा शुरू किया जाएगा।
15. भितरकनिका में 1,793 एस्टुरीन मगरमच्छों की गिनती की गई है।
16. पंकज कुमार सिंह को उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) नियुक्त किया गया है।
17. गुजराती फिल्म छेल्लो शो के भाविन रबारी ने अंतर्राष्ट्रीय प्रेस अकादमी (आईपीए) पुरस्कार जीता।
18. भारतीय भू-चुंबकत्व संस्थान (आईआईजी) के शोधकर्ताओं ने मंगल ग्रह के मैग्नेटोस्फीयर में एकशृंगी (सोलिटरी) तरंगों की उपस्थिति की पहचान की।
19. तेलंगाना के खम्मम में ' कांटी वेलुगु' पहल लॉन्च किया गया है।
20. नालंदा में एएसआई द्वारा 1200 साल पुराने दो लघु स्तूपों की खोज की गई है।
21. पीएम मोदी ने वीडियो
कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सांसद खेल महाकुंभ 2022-23 के दूसरे चरण का उद्घाटन किया।
22. भारत और दक्षिण कोरिया के बीच पांचवीं विदेश नीति और सुरक्षा वार्ता 17 जनवरी 2023 को संपन्न हुई।
23. विश्व रोजगार और सामाजिक आउटलुक: रुझान 2023 अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा जारी किया गया।
24. इसरो के शुक्रयान-1 मिशन को 2031 तक के लिए टाला जा सकता है।
25. अब्दुल रहमान मक्की को संयुक्त राष्ट्र ने वैश्विक आतंकवादी घोषित किया है।
26. रूस और बेलारूस ने 16 जनवरी को संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया।
27. भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन जून 2023 से प्रायोगिक आधार पर बांग्लादेश को डीजल की आपूर्ति शुरू करेगी।
28. अमेरिका में जॉन्स हॉप
किन्स विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने सुपरमॉलेक्यूलर फिलामेंट्स कहे जाने वाले अणुओं की पतली, धागे जैसी किस्में बनाई हैं।
29. मणिपुर की लोकतक झील में 90 से अधिक वर्षों के बाद बतख की एक दुर्लभ प्रजाति देखी गई है।
30. केबीसीओल्स साइंसेज और हाइजीनिटी सॉल्यूशंस ने नेशनल स्टार्टअप अवार्ड 2022 जीता है।
31. 118 साल की उम्र में फ्रांस की ल्यूसिल रैंडन का निधन हो गया।
32. सरकार ने दिवाला और शोधन अक्षमता कोड (आईबीसी) में बदलाव का प्रस्ताव दिया है।
33. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने किताब कम! लेट्स रन के अंग्रेजी संस्करण का विमोच
न किया।
34. न्यूजीलैंड की पीएम जैसिंडा अर्डर्न ने इस्तीफा दे दिया है।
35. राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल स्थापना दिवस 2023: 19 जनवरी
36. शुभमन गिल वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।
37. पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान के तहत गठित नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप ने कार्यान्वयन के लिए तीन परियोजनाओं की सिफारिश की।
38. कैप्टन सुरभि जखमोला बीआरओ में विदेशी असाइनमेंट पर तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी होंगी।
39. रूस भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बन गया।
40. प्रसिद्ध लेखक के वेणु ने पहला फेडरल बैंक लिटरेरी अवार्ड 2022 जीता।
41. भारत के पहले राष्ट्रीय मूल्यांकन नियामक ‘परख’ को एनसीईआरटी द्वारा अधिसूचित किया गया है।
42. कीव के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में यूक्रेन के गृह मंत्री डेनिस मोनास्टिरस्की की मौत हो गई।

Saturday, January 21, 2023

  टॉप  हेडलाइंस : 21 जनवरी 2023

──────────────────────
1. प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश की बस्‍ती में सांसद खेल महाकुम्‍भ का उद्घाटन किया
2. परीक्षा पे चर्चा का छठा संस्‍करण 27 जनवरी को कोलकाता में इंदिरा गांधी मेमोरियल हाई स्कूल में आयोजित होगा
3. प्रधानमंत्री ने ‘योर एग्जाम, योर मेथड्स- चूज योर ओन स्टाइल’ शीर्षक अंश साझा किया
4. वियतनाम भ्रष्टाचाररोधी अभियान के बीच राष्ट्रपति गुयेन जुआन फुक ने त्यागपत्र की घोषणा की
5. भारत ने मालदीव को सामुदायिक विकास परियोजनाओं के लिए दस करोड मालदीव
रूफिया देने की घोषणा की
6. वर्ष 2025 के समापन से पहले सड़क दुर्घटना में 50 प्रतिशत कमी के लिए किये जायें प्रयास : नितिन गडकरी
7. एनसीईआरटी ने भारत का पहला राष्ट्रीय मूल्यांकन नियामक “परख” लॉन्च किया
8. इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव ने वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली (एआई-एक्‍यूएमएस वी1.0) के लिए प्रौद्योगिकी का शुभारंभ किया
9. कोल्लम बना भारत का पहला संविधान साक्षर जिला
10. IPS अधिकारी पंकज कुमार सिंह को उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया
11. 1961 के बाद पहली बार चीन की आबादी घटी
12. दुनिया के सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में शाहरुख खान चौथे पायदान पर
13. भारत-फ्राँस खगोल विज्ञान केंद्रित बैठक का आयोजन बंगलूरू में किया गया
14. इटली के मिशेल सेंटेलिया ने ‘मिरर टाइपिंग’ किताबें बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया
15. महिला IPL: वायकॉम18 ने 5 साल के लिए 951 करोड़ में खरीदे मीडिया अधिकार
16. बार्सिलोना ने स्पेनिश सुपर कप फाइनल 2023 में रियल मैड्रिड को हराया

17. जीना लोलोब्रिगिडा का 95 वर्ष की उम्र में निधन
18. छह दशकों तक प्रसारण करने वाले हांगकांग के डीजे रे कॉर्डिरो का 98 वर्ष की आयु में निधन
19. दुनिया की सबसे बुजुर्ग नन फ्रांस की ल्‍यूसायल रैंडॉ का 118 वर्ष की आयु में निधन
20. यूक्रेन की राजधानी कीव के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में गृह मंत्री और 15 अन्य लोगों की मौत
21. दिसंबर में थोक मुद्रास्फीति घटकर 4.95 प्रतिशत पर आई
22. सेबी ने एआईएफ को क्रेडिट डिफॉल्ट स्वैप लेनदेन में भाग लेने की अनुमति दी
23. ‘आरआरआर’ ने जीता बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म का अवार्ड
24. पर्यावरण मंत्रालय ने संरक्षित पौधों की सूची में नीलकुरिंजी को शामिल किया
25. वनडे क्रिकेट में विराट कोहली पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
26. प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के मुंबई में लगभग 38,800 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण
किया
27. प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के कलबुरगी में नवघोषित राजस्व गांवों के लगभग पचास हजार लाभार्थियों को मालिकाना अधिकार पत्र (हक्कू पत्र) वितरित किए
28. प्रधानमंत्री ने ‘एग्जाम वॉरियर्स’ किताब से परीक्षा की तैयारी के दौरान माता-पिता की रचनात्मक भूमिका पर एक दिलचस्प संकलन साझा किया
29. केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने एफआईटीयूआर में भाग लिया
30. न्‍यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जसिंडा आर्डर्न ने इस्‍तीफा देने की घोषणा की
31. Annual Status of Education Report जारी की गई
32. भारत और रूस के संयुक्त उद्यम ने कलाश्निकोव AK-203 का उत्पादन शुरू किया
33. भारत में वर्ष 2021-22 में रिकॉर्ड पांच हजार लाख मीट्रिक टन से अधिक गन्‍ने का उत्‍पादन हुआ
34. देश में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में 2021 की तुलना में पिछले वर्ष 47 प्रतिशत
की वृद्धि हुई
35. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कोयले का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित
36. केरल में, उच्च शिक्षा विभाग के तहत आने वाले विश्वविद्यालयों में छात्राओं को अब मासिक धर्म का अवकाश मिलेगा
37. अमेरिका और श्रीलंका करेंगे MAREX-2023 अभ्यास का आयोजन
38. आरबीआई ने बैंकों में शेयर अधिग्रहण से संबंधित मानदंडों में बदलाव किया
39. Gogoro महाराष्ट्र में बेलराइज के साथ मिलकर बनाएगी बैटरी अदला-बदली का ढांचा
40. टॉप मेट्रो सिटीज को पीछे छोड़कर टॉप गेमिंग हब बना उत्तर प्रदेश
41. दिसंबर में भारत का निर्यात 12.2% घटा, व्यापार घाटा बढ़ा
42. लेखक के वेणु को फेडरल बैंक लिटरेरी अवार्ड 2023 मिला
43. भारत, श्रीलंका की ऋण पुनर्गठन योजना का समर्थन करेगा
44. ASI ने नालंदा में खोजे
1200 साल पुराने दो लघु स्तूप
45. अजंता-एलोरा फिल्म समारोह में ‘नानेरा’ को मिला ‘गोल्डन कैलाश’ पुरस्कार

 खान अब्दुल गफ्फ़ार खान

⬧ खान अब्दुल गफ्फ़ार खान का जन्म 6 फरवरी, 1890 को पेशावर, तत्कालीन ब्रिटिश भारत (वर्तमान पाकिस्तान) में हुआ था।
⬧ ये ‘सीमांत गाँधी’ के नाम से विख्यात थे।
⬧ राजनीतिक असंतुष्टों को बिना मुकदमा चलाए नज़रबंद करने की इजाजत देने वाले रॉलेट एक्ट के खिलाफ वर्ष 1919 में हुए आंदोलन के दौरान गफ्फ़ार खान की गाँधी जी से मुलाकात हुई तथा उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया।
⬧ वे ख़िलाफ़त आंदोलन में शामिल हो गए, जो तुर्की के सुल्तान के साथ भारतीय मुसलमानों के आध्यात्मिक संबंधों के लिए प्रयासरत था तथा वर्ष 1921 में वह अपने गृह प्रदेश पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत में ख़िलाफ़त कमेटी के जिला अध्यक्ष चुने गए।
⬧ वर्ष 1929 में कांग्रेस पार्टी की एक सभा में शामिल होने के बाद गफ्फ़ार खान ने ख़ुदाई ख़िदमतगार (ईश्वर के सेवक) की स्थापना की और पख़्तूनों के बीच लाल कुर्ती आंदोलन का आह्वान किया।
⬧ मुस्लिम लीग ने जहाँ पख़्तूनों को इस आन्दोलन के लिए कोई मदद नहीं दी, वहीं कांग्रेस ने उन्हें अपना पूर्ण समर्थन दिया। अतः वे पक्के कांग्रेसी बन गए और यहीं से वे गाँधी जी के अनुयायी के रूप में प्रतिष्ठित होते चले गए।
⬧ खान ने पठानों को गाँधी जी का ‘अहिंसा’ का पाठ पढ़ाया।
⬧ पेशावर में जब वर्ष 1919 में अंग्रेजों ने ‘फौजी कानून’ (मार्शल लॉ) लगाया तब अब्दुल गफ्फ़ार खान अंग्रेजों के सामने शांति का प्रस्ताव रखा, फिर भी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
⬧ वर्ष 1930 में सत्याग्रह करने पर वे पुन: जेल भेजे गए और उन्हें गुजरात (उस समय पंजाब का भाग) की जेल भेजा गया। वहाँ पंजाब के अन्य बंदियों से उनका परिचय हुआ। उन्होंने जेल में सिख गुरुओं के ग्रंथ पढ़े और गीता का अध्ययन किया।
⬧ हिंदू-मुस्लिम एकता को जरूरी समझकर उन्होंने गुजरात की जेल में गीता तथा क़ुरान की कक्षा लगवाई, जहाँ योग्य संस्कृतज्ञ और मौलवी संबंधित कक्षा को चलाते थे। उनकी संगति से सभी प्रभावित हुए और गीता, क़ुरान तथा गुरु ग्रंथ साहिब आदि सभी ग्रंथों का अध्ययन किया।
⬧1930 के दशक के उत्तरार्द्ध तक गफ्फ़ार खान महात्मा गाँधी के निकटस्थ सलाहकारों में से एक हो गए और वर्ष 1947 में भारत का विभाजन होने तक ख़ुदाई ख़िदमतगार ने सक्रिय रूप से कांग्रेस पार्टी का साथ दिया ।
⬧ वर्ष 1930 के गाँधी-इरविन समझौते के बाद अब्दुल गफ्फ़ार खान को छोड़ा गया और वे सामाजिक कार्यों में लग गए।
⬧ वर्ष 1937 के प्रांतीय चुनावों में कांग्रेस ने पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत की प्रांतीय विधानसभा में बहुमत प्राप्त किया। खान साहब को पार्टी का नेता चुना गया और वह मुख्यमंत्री बने।
⬧ वर्ष 1942 के अगस्त आंदोलन में वह गिरफ्तार किए गए और वर्ष 1947 में छूटे।
⬧ इन्होंने बँटवारे का खुलकर विरोध करते हुए कहा था गाँधीजी से कि “आप हमें भेड़ियों के बीच क्यों जाने दे रहे हैं?”
⬧ इस पर गाँधी के पास कोई जवाब नहीं था। आखिरी बार बापू से मिले तो बापू ने खान से कहा “अब भारत का मोह त्याग दो, अपने देश की सेवा करो।“ 
  वह पाकिस्तान में ज्यादातर जेल ही में रहे।
⬧ देश के विभाजन के विरोधी गफ्फ़ार खान ने पाकिस्तान में रहने का निश्चय किया, जहाँ उन्होंने पख़्तून अल्पसंख़्यकों के अधिकारों और पाकिस्तान के भीतर स्वायत्तशासी पख़्तूनिस्तान (या पठानिस्तान) के लिए लड़ाई जारी रखी।
⬧ भारत का बँटवारा होने पर उनका संबंध भारत से टूट-सा गया, किंतु वह भारत के विभाजन से बिल्कुल सहमत न थे। पाक़िस्तान से उनकी विचारधारा सर्वथा भिन्न थी। पाकिस्तान के विरुद्ध ‘स्वतंत्र पख़्तूनिस्तान आंदोलन’ आजीवन चलाते रहे।
⬧ सीमान्त गाँधी वर्ष 1969 में भारत की प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी के विशेष आग्रह पर इलाज के लिए भारत आए। हवाई अड्डे पर उन्हें लेने श्रीमती गाँधी और जे.पी. नारायण गए। खान जब हवाई जहाज से बाहर आये तो उनके हाथ में एक गठरी थी जिसमें उनका कुर्ता-पजामा था। मिलते ही श्रीमती गाँधी ने हाथ बढ़ाया उनकी गठरी की तरफ – “इसे हमें दीजिये, हम ले चलते हैं ”खान साहब ठहरे, बड़े ठंडे मन से बोले – “यही तो बचा है, इसे भी ले लोगी?”
⬧ उनका संस्मरण ग्रंथ ‘माई लाइफ़ एण्ड स्ट्रगल’ वर्ष 1969 में प्रकाशित हुआ।
⬧ वर्ष 1985 के ‘कांग्रेस शताब्दी समारोह’ के खान प्रमुख आकर्षण का केंद्र थे।
⬧ खान अब्दुल गफ्फ़ार खान को वर्ष 1987 में भारत सरकार की ओर से ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया।
⬧ वर्ष 1988 में पाक़िस्तान सरकार द्वारा उन्हें पेशावर में उनके घर में नज़रबंद कर दिया गया।
⬧ 20 जनवरी, 1988 को उनकी मृत्यु हो गई तथा उनकी अंतिम इच्छानुसार उन्हें जलालाबाद, अफ़ग़ानिस्तान में दफ़नाया गया।

  टॉप  हेडलाइंस : 20 जनवरी 2023

──────────────────────

1. 22 से 24 जनवरी के बीच गांधीनगर में जी-20 के तहत बिजनेस-20 बैठक आयोजित की जाएगी।

2. वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2022 प्रदान किए

3. पीयूष गोयल ने स्टार्टअप मेंटरशिप के लिए MAARG पोर्टल लॉन्च किया

4. यूरोपीय संघ ने आर्कटिक स्वीडन में प्रथम उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र का उद्घाटन किया

5. राजस्थान अंधता नियंत्रण पॉलिसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना

6. कैप्टन सुरभि जखमोला बीआरओ में विदेशी असाइनमेंट पर तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं

7. OECD ने क्लेयर लोम्बार्डेली को मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त किया

8. किसानों को कम ब्याज दर पर ऋण की सुविधा के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए

9. भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास के 21वें संस्करण 'वरुण' - 2023 का आयोजन

10. एनटीपीसी आरईएल ने नवीकरणीय ऊर्जा विकास में सहयोग के लिए त्रिपुरा सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

11. स्पिक मैके और संस्कृति मंत्रालय ने “श्रुति अमृत” के तहत ‘म्यूजिक इन द पार्क’ श्रृंखला के लिए आपस में सहयोग किया

12. भारत-चीन व्यापार सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा

13. NCLT ने पीवीआर और आईनॉक्स चेन विलय को लेकर दी अपनी मंजूरी

14. फ्लाईबिग ने ईटानगर से गुवाहाटी के लिए उड़ान सेवा शुरू की

15. संयुक्‍त राष्‍ट्र ने अब्‍दुल्‍ल रहमान मक्‍की को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया

16. फलक मुमताज ने 23वीं नेशनल स्के चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता

17. खेमराज कमेटी ने मुख्यमंत्री को सौंपी अंतिम रिपोर्ट

18. प्रदेश में विभिन्न चिकित्सा महाविद्यालयों में सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं के लिये 24.87 करोड़ रुपए की स्वीकृति

19. लोकायुक्त प्रताप कृष्ण लोहरा ने राज्यपाल कलराज मिश्र को अपनी वार्षिक रिपोर्ट सौंपी

20. मंत्री हेमाराम चौधरी की अध्यक्षता में राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की पाँचवी बैठक आयोजित

21. ‘राजस्थान बेघर उत्थान एवं पुनर्वास नीति-2022’ लागू

22. राष्ट्रपति ने राजस्थान में संविधान उद्यान का किया लोकार्प

23. राष्ट्रपति ने 18वीं राष्ट्रीय स्काउट्स एंड गाइड्स जंबूरी का किया उद्घाटन

24. मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय जनजाति खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

25. ‘सुशासन सप्ताह- प्रशासन गाँवों की ओर- 2022’ के तहत राजस्थान ने दो श्रेणियों- सेवा प्रदायगी एवं जन अभियोग निराकरण में संपूर्ण देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया

26. पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव का जोधपुर में उद्घाटन

27. जयपुर के झालाना संस्थानिक क्षेत्र में राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर का जल्द ही उद्घाटन किया जाएगा

28. 83वाँ अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मलेन

29. राजस्थान के 23 न्यायक्षेत्रों में लीगल एड डिफेंस काउसिंल सिस्टम का शुभारंभ

30. बीकानेर हाउस प्रबधंन समिति और भारत कला मेला के मध्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

31. अंधता नियंत्रण के लिये पॉलिसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना राजस्थान

32. मुख्यमंत्री ने ‘उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना’ के प्रारूप का किया अनुमोदन

33. मुख्यमंत्री ने ‘गौशाला/पशु आश्रय स्थल जन सहभागिता योजना’ को दी सहमति

34. एम एल लाठर ने ली सूचना आयुक्त पद की शपथ

35. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने किया हर घर पंचायत अभियान का शुभारम्भ

36. सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए प्लेटफॉर्म  - सूजस

37. भारत-बांग्‍लादेश मैत्री पाइपलाइन इस वर्ष जून से परीक्षण आधार पर बांग्‍लादेश को डीजल की आपूर्ति शुरू की जाएगी

38. उत्तराखंड में 'सोल ऑफ स्टील' चैलेंज शुरू किया गया

39. CII ने Business Confidence Index जारी किया

40. केंद्र नगरपालिका सेवाओं और यूएलबी के लिए राष्ट्रीय शहरी प्रौद्योगिकी मिशन शुरू करेगा

41. ऑक्सफैम ने Survival of the Richest रिपोर्ट जारी की

42. जी-20 स्‍वास्‍थ्‍य कार्य समूह की पहली बैठक केरल के तिरुअंतपुरम में शुरू होगी

43. दिल्ली के पुराना किला में फिर से खुदाई शुरू करेगा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण

44. भारतीय जनता पार्टी अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का कार्यकाल अगले साल जून तक बढाया

45. केन्या के दौरे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला

46. भारतीय सेना ने साइबर खतरा संगोष्ठी सह कार्यशाला सैन्य रणक्षेत्रम् 2.0 का आयोजन किय

47. राष्ट्रीय पर्वतारोहण और साहसिक खेल संस्थान (निमास) की टीम 6 देशों के साइकिलिंग अभियान पर

48. हार्वर्ड और स्मिथसोनियन ने लोकल बबल नामक गुहा का 3डी चुंबकीय मानचित्र तैयार किया

49. दिल्ली के राज्य EIA प्राधिकरण ने आक्रामक वृक्ष प्रजातियाँ को रोकने तथा नष्ट करने के लिये कदम उठाने हेतु कहा..

Friday, January 20, 2023

  टॉप  हेडलाइंस : 19 जनवरी 2023

──────────────────────
1. विश्व आर्थिक मंच (WEF) ने वैश्विक जोखिम रिपोर्ट का 18वां संस्करण जारी किया।
2. उत्तराखंड के राज्यपाल ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30% आरक्षण देने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है।

3. भारत-अमेरिका व्यापार नीति फोरम (टीपीएफ) की 13वीं मंत्रिस्तरीय बैठक 11 जनवरी, 2023 को वाशिंगटन, डीसी में आयोजित की गई थी।
4. भारत में एक वर्ष में 3.4 मिलियन टन (एमटी) प्लास्टिक कचरा उत्पन्न होता है।

5. औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) नवंबर 2022 के लिए 7.1% बढ़ा।
6. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने “ब्रेविंग ए वायरल स्टॉर्म: इंडियाज कोविड-19 वैक्सीन स्टोरी” नामक पुस्तक का विमोचन किया।

7. पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता शरद यादव का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
8. एफएसएसएआई ने पहली बार बासमती चावल के लिए व्यापक नियामक मानकों को अधिसूचित किया।

9. गुजरात सरकार ने औद्योगिक एस्टेट में अनधिकृत निर्माण के लिए एक नई नीति की घोषणा की।
10. सरकार ने अन्वेषण और क्षमताओं को बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय खनिज अन्वेषण ट्रस्ट को 154.84 करोड़ रुपये मंजूर किए।

11. भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष विशेषज्ञ एसी चरणिया को नासा का नया मुख्य प्रौद्योगिकीविद् नियुक्त किया गया।
12. रक्षा अधिग्रहण परिषद ने 4,276 करोड़ रुपये के तीन रक्षा पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दी।

13. त्रिपुरा सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों में "सहर्ष" पहल शुरू की।
14. विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2023 के लिए भारत के विकास के अनुमान को 6.9% और वित्त वर्ष 24 के लिए 6.6% पर बनाए रखा है।

15. गुजरात के हड़प्पा कब्रिस्तानों से 5000 साल पहले के मृत्यु संस्कारों का पता चला है।
16. जेम्स वेब टेलिस्कोप ने पृथ्वी जैसे ग्रह की खोज की।

17. एफपीवी श्रृंखला का अंतिम पोत, आईसीजी जहाज 'कमला देवी' को कमीशन किया गया।
18. सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस 2023: 14 जनवरी

19. ट्राई द्वारा टेलीकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर शेयरिंग, स्पेक्ट्रम शेयरिंग और स्पेक्ट्रम लीजिंग पर एक परामर्श पत्र जारी किया गया।
20. 14 जनवरी को पूरे भारत में मकर संक्रांति, बिहू और पोंगल के रूप में मनाया जाता है।

21. रवि कुमार को कॉग्निजेंट के सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया है।
22. सांसद संतोख सिंह का भारत जोड़ो यात्रा के दौरान निधन हो गया।

23. विदिशा पहला जिला बन गया है जिसने जमीनी स्तर पर स्टार्टअप्स द्वारा प्रस्तावित अभिनव 5जी उपयोग मामलों को लागू किया है।
24. ऑनलाइन गेमिंग में भारत का पहला उत्कृष्टता केंद्र मार्च 2023 तक शिलांग में स्थापित किया जाएगा।

25. नीलकुरिंजी को संरक्षित पौधों की सूची में रखा गया है।
26. सुल्तान अहमद अल जाबेर COP28 में अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे।

27. भारतीय मूल की मनप्रीत मोनिका सिंह ने अमेरिका में पहली महिला सिख न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।
28. एनपीसीआई ने 10 देशों के मोबाइल नंबरों से जुड़े अनिवासी बैंक खातों के लिए यूपीआई लेनदेन की अनुमति दी है।

29. केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 9वीं से 10वीं सदी की नटराज की मूर्ति पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को सौंपी।
30. युकी भांबरी और साकेत माइनेनी की भारतीय टीम ने थाईलैंड के नोंथबुरी में क्रिस्टोफर रूंगकट और अकीरा सेंटिलन को हराया।

31. केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री, जितेंद्र सिंह ने 14 जनवरी, 2023 को भू-स्थानिक हैकाथॉन का शुभारंभ किया।
32. ऑक्सफैम इंटरनेशनल ने विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक के पहले दिन अपनी असमानता रिपोर्ट का भारतीय पूरक जारी किया।

33. अमेरिका की 28 वर्षीय आर बोनी गेब्रियल ने मिस यूनिवर्स 2022 का ताज जीता।
34. भारत ने श्रीलंका को तीसरे वनडे में 317 रन से हराकर सबसे बड़ी जीत के अंतर का रिकॉर्ड तोड़ा।

35. पीएम मोदी ने आरोग्य मैत्री परियोजना की घोषणा की।
36. सीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार और नीति अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर) ने 13 जनवरी, 2023 को भारतीय वास्तुकला विरासत उप-समिति की पहली बैठक की मेजबानी की।

37. आईजी ड्रोन द्वारा भारत का पहला 5G-सक्षम ड्रोन विकसित किया गया है।
38. स्वीडन में यूरोप का दुर्लभ पृथ्वी तत्वों का सबसे बड़ा भंडार पाया गया है।

39. हिमाचल प्रदेश पुरानी पेंशन योजना बहाल करने वाला चौथा राज्य बन गया है।
40. भारतीय सेना दिवस 2023: 15 जनवरी

41. 2022 में, चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा पहली बार 100 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है।
42. एसबीआई ने NeSL के साथ मिलकर ई-बैंक गारंटी (e-BG) सुविधा शुरू की है।

Thursday, January 19, 2023

G 20

 


G-20 और भारत के प्रेसीडेंसी
G-20 डेवलपमेंट वर्किंग ग्रुप (DWG) की बैठक 13 से 16 दिसंबर, 2022 तक मुंबई में आयोजित कीजाएगी भारत 32 विभिन्न कार्य धाराओं में 50 से अधिक शहरों में 200 से अधिक बैठकों की मेजबानी करेगा .G20 प्रतिनिधियों और मेहमानों को एक भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक और भारत का एक साल का अनुभव भारत की जी20 अध्यक्षता का विषय "वसुधैव कुटुम्बकम" या "एक पृथ्वी · एक परिवार · एक भविष्य" LiFE (पर्यावरण के लिए जीवन शैली) के साथ निकटता से जुड़ा हुआ है।

G20 क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए

                              Click here 

Life : Lifestyle for Environment


 क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 

CLICK HERE 


      कुछ राज्यों के प्रमुख त्योहार

 फ्लेमिंगो महोत्सव -- आंध्र प्रदेश
धानू यात्रा महोत्सव -- ओडिशा
 नूआखाई महोत्सव -- ओडिशा
 अंतः प्रगणय महोत्सव -- तेलंगाना
 बोनालू उत्सव -- तेलंगाना
 बुधकम्मा उत्सव -- तेलंगाना
 लाई हरोबा त्योहार -- त्रिपुरा
लोसार त्योहार -- हिमाचल प्रदेश
 फागली महोत्सव -- हिमाचल प्रदेश
 देव सूर्य महोत्सव -- बिहार
 चापचार कूट महोत्सव -- मिजोरम
फुलदेई त्यौहार -- उत्तराखंड
 मिर्च महोत्सव -- मध्य प्रदेश
 शिरुई लिली -- मणिपुर
 आदि महोत्सव -- लेह ,लद्दाख
 लोसार महोत्सव -- लद्दाख
 हॉर्नबिल फेस्टिवल -- नागालैंड
 मांडू महोत्सव -- मध्य प्रदेश
 अंतरराष्ट्रीय चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल - मेघालय

Tuesday, January 17, 2023

  टॉप  हेडलाइंस : 16 जनवरी 2023

──────────────────────
1. राष्ट्रपति ने 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन सत्र की गरिमा बढ़ाईं और प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रदान किए
2. अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का 83वां सम्‍मेलन जयपुर में आरंभ

3. प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित मध्य प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित किया
4. Global Tamil Angels प्लेटफार्म लांच किया गया

5. केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने RAMP के लिए वेब पोर्टल लॉन्च किया
6. अमेरिका, हैदराबाद में पैगाह मकबरों के संरक्षण और बहाली के लिये वित्तीय सहायता प्रदान करेगा

7. वर्ष 2022 में दिल्ली 99.7 ug/m3 की वार्षिक औसत सघनता (PM 2.5) के साथ शीर्ष प्रदूषित शहर
8. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रेवोल्यूशनरीज- द अदर स्टोरी ऑफ हाउ इंडिया वन इट्स फ्रीडम नामक पुस्तक का किया विमोचन।

9. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ब्रेविंग ए वायरल स्टॉर्म: इंडियाज कोविड-19 वैक्सीन स्टोरी नामक पुस्तक का किया विमोचन।
10. सरकार ने रूपे ड‍ेबिट कार्ड और कम रकम की लेन-देन से संबंधित भीम-यू.पी.आई. को बढ़ावा देने की दो हजार छह सौ करोड रूपये की प्रोत्‍साहन योजना को मंजूरी दी।

11. केंद्र ने नई एकीकृत खाद्य सुरक्षा योजना को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का दिया नाम ।
12. छात्रों द्वारा आयोजित भारत का सबसे बड़ा त्‍यौहार सारंग-2023 चेन्‍नई में आयोजित

13. फ्रांस सरकार ने साल 2030 तक सेवानिवृत्ति आयु 62 से बढाकर 64 साल की
14. यूरोपीय संघ के वैज्ञानिकों ने कहा है कि वर्ष 2022 यूरोप में दूसरा सबसे गर्म वर्ष रहा

15. कंप्यूटर की खराबी चलते अमरीका का हवाई यातायात कई घंटों तक ठप
16. सड़क सुरक्षा सप्ताह 11 से 17 जनवरी 2023 तक आयोजित होगा

17. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने कोलकाता के जोका में स्थित राष्ट्रीय पेयजल, स्वच्छता एवं गुणवत्ता केंद्र का नाम बदलकर 'डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय जल और स्वच्छता संस्थान (एसपीएम-निवास)' किए जाने को कार्योत्तर मंजूरी दी
18. गुवाहाटी वन्यजीव प्रभाग ने दीपोर बील वेटलैंड में पक्षी प्रजातियों की गणना आयोजित की

19. टेलीग्राम का सबसे अच्छा कंटेंट देने वाला चैनल प्रतियोगिता दर्पण है।
20. ओजोन परत चार दशकों के भीतर पूरी तरह से ठीक होने के रास्ते पर है, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट

21. संक्षारण (कोरोजन) प्रतिरोधी निकेल मिश्र धातु की परत चढ़ाने (कोटिंग्स) की नई तकनीक विषाक्त क्रोम प्लेटिंग़ को प्रतिस्थापित कर सकती है
22. केरल विश्वविद्यालय ने यूथ फेस्टिवल में ‘ओवरऑल चैंपियनशिप’ जीती

23. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने रायपुर में पारंपरिक ‘छेरछेरा’ महोत्सव मनाया
24. DAC ने VSHORAD मिसाइल प्रणाली को मंज़ूरी

25. DRDO ने हिमालयी क्षेत्रों में अभियान के लिए मानवरहित यान विकसित किया
26. स्प्रिंट योजना के तहत भारतीय नौसेना स्वायत्त हथियारयुक्त नाव स्वार्म प्राप्त करेगी

27. कटक में हॉकी विश्व कप का उदघाटन
28. दिग्गज फुटबॉलर गैरेथ बेल ने लिया संन्यास


29. विराट कोहली ने लगाया अपना 45वां वनडे शतक
30. लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के जनक डॉ. टेहेम्टन ई उदवाडिया का निधन

31. प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए वाराणसी में दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज - एमवी गंगा विलास को झंडी दिखाकर रवाना किया

32. केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री भूपेन्‍द्र यादव ने राजस्थान के अलवर जिले में ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया
33. ‘वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट’ का पर्यावरण मंत्रियों का सत्र संपन्न

34. ऑनलाइन गेमिंग में भारत के पहले उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना शिलांग में की जाएगी - राज्य मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर
35. उत्तराखंड ने महिला आरक्षण विधेयक पारित किया

36. WEF ने Global Risks Report 2023 जारी की
37. विश्व बैंक ने ‘Global Economic Prospects’ रिपोर्ट जारी की

38. विदिशा, स्टार्टअप्स द्वारा प्रस्तावित नवाचारी 5जी उपयोग मामलों की जमीनी स्तर पर तैनाती करने वाला भारत का पहला जिला बना
39. भारतीय रेलवे अयोध्या से जनकपुर के बीच 'भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन' शुरू करेगा

40. भारतीय रेलवे, ओडिसा में हॉकी स्‍पेशल दो रेलगाडियां चलायेगा
41. रक्षा मंत्रालय ने 4,276 करोड़ रुपए के खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी

42. अदार पूनावाला डॉ. पतंगराव कदम पुरस्कार से सम्मानित
43. धोनी ने प्रो केके अब्दुल गफ्फार की आत्मकथा ‘अनजान साक्षी’ का विमोचन किया

44. भारतपे को ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेटर के लिए मिली आरबीआई की मंजूरी
45. भारतीय शास्‍त्रीय संगीत के गायक पंडित मणि प्रसाद का निधन

 कथक नृत्य सम्राट पंडित बिरजू महाराज

●  प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य कलाकार पंडित बिरजू महाराज का जन्म 4 फरवरी, 1938 को लखनऊ में हुआ था।
●  भारत के सबसे प्रसिद्ध एवं पसंदीदा कलाकारों में से एक, बृज मोहन नाथ मिश्रा (पंडित बिरजू महाराज के नाम से मशहूर) शास्त्रीय कथक नृत्य के लखनऊ के ‘कालका-बिंदादिन घराना’ से ताल्लुक रखते थे।
●  बिरजू महाराज के पिता और गुरु जगन्नाथ महाराज (अच्छन महाराज), चाचा शंभु महाराज एवं लच्छू महाराज भी प्रसिद्ध कथक नर्तक थे।
●  पंडित बिरजू महाराज की कलात्मक शख्सियत ऐसी रही है, जो तर्क से परे मानी जाती है। वे गुरु, नर्तक, कोरियोग्राफर, गायक और कंपोजर थे।
●  वे तालवाद्य बजाते थे, कविता लिखते थे और चित्रकारी भी करते थे।
●  वर्ष 1983 में ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित बिरजू महाराज ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी डांस कोरियोग्राफ किया, जिनमें उमराव जान, डेढ़ इश्किया, बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्में शामिल हैं। पद्म विभूषण के अलावा उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और कालिदास सम्मान भी मिल चुका है।
●  वर्ष 2012 में ‘विश्वरूपम’फिल्म में कोरियोग्राफी के लिए उन्हें ‘राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था।
●  बाजीराव मस्तानी के ‘मोहे रंग दो लाल’ गाने की कोरियोग्राफी के लिए उन्हें वर्ष 2016 में फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
●  इन्हें काशी हिंदू विश्वविद्यालय एवं खैरागढ़ विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त हुई।
● उन्होंने पहली एकल प्रस्तुति बंगाल में आयोजित 'मन्मथनाथ गुप्त समारोह' में प्रदर्शित की थी, जहाँ उन्होंने 'शास्त्रीय नृत्य' के दिग्गजों के समक्ष अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन किया था।
●  17 जनवरी, 2022 को पारंपरिक भारतीय नृत्य शैली ‘कथक’ को विश्व पटल पर ले जाने वाले वाले प्रख्यात कथक नर्तक बिरजू महाराज का निधन हो गया।

Monday, January 16, 2023

             महादेव गोविंद रानाडे

⬧  महादेव गोविंद रानाडे का जन्म 18 जनवरी, 1842 को महाराष्ट्र के निफाड़ में हुआ था।
⬧  भारत की महान विभूति महादेव गोविन्द रानाडे की शिक्षा मुंबई के एल्फिन्स्टन कॉलेज में हुई थी।
⬧  गोविन्द रानाडे एक प्रसिद्ध विद्वान, समाज सुधारक, न्यायविद् और भारतीय राष्ट्रवादी थे तथा इन्हें ‘महाराष्ट्र का सुकरात’ भी कहा जाता है।
⬧  रानाडे को प्रार्थना समाज, आर्य समाज और ब्रह्म समाज जैसे तत्कालीन समाज सुधारक संगठनों ने अधिक प्रभावित किया।
⬧  इन्होंने ब्रह्म समाज आन्दोलन की विचारधारा को बंगाल के बाहर प्रसारित किया तथा तात्कालिक सामाजिक कुरीतियों और अँधविश्वासों का कड़ा विरोध करते हुए समाज सुधार के कामों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
⬧  महादेव गोविन्द रानाडे ने सामाजिक कुरीतियाँ जैसे-बाल विवाह, विधवाओं का मुंडन, शादी-विवाह और समारोहों में जरूरत से ज्यादा खर्च और विदेश यात्रा के लिए जातिगत भेदभाव का पुरजोर विरोध किया।
⬧  इसके साथ ही उन्होंने विधवा पुनर्विवाह और स्त्री शिक्षा पर भी बल दिया। इन्होंने कई सार्वजनिक संगठनों के गठन में अपना योगदान दिया। इनमें अहमदनगर शिक्षा समिति, पूना सार्वजनिक सभा और प्रार्थना समाज जैसे महत्त्वपूर्ण संगठन शामिल थे।
⬧  रानाडे ‘दक्कन एजुकेशनल सोसायटी’ के संस्थापकों में से एक थे।
⬧  इन्होंने एंग्लो-मराठी समाचार पत्र ‘इन्दुप्रकाश’ का भी सम्पादन किया।
⬧  इन्होंने विधवा पुनर्विवाह, मालगुजारी कानून, राजा राममोहन राय की जीवनी, मराठों का उत्कर्ष, धार्मिक एवं सामाजिक सुधार आदि रचनाएँ लिखी।
⬧  एक सच्चे राष्ट्रवादी के रूप में महादेव गोविंद रानाडे ने ना केवल ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ की स्थापना का समर्थन किया, बल्कि 1885 ई. में कांग्रेस के प्रथम मुंबई अधिवेशन में भाग भी लिया।
⬧  महादेव गोविंद रानाडे स्वदेशी के प्रबल समर्थक थे। ये अपने जीवनकाल में कई प्रतिष्ठित पदों पर आसीन रहे जिनमें बॉम्बे विधान परिषद् का सदस्य, केंद्र सरकार के वित्त समिति के सदस्य और बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जैसे पद शामिल हैं।
⬧  16 जनवरी, 1901 को इन्होंने इस संसार को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।
⬧  रानाडे ने विधवा-विवाह के समर्थन में शास्त्रों का संदर्भ देते हुए 'द टेक्स्ट ऑफ द हिंदू लॉ' जिसमें उन्होंने विधवाओं के पुनर्विवाह को नियम के अनुसार बताया तथा इस संदर्भ में उन्होंने वेदों के उन पक्षों का उल्लेख किया जो विधवा पुनर्विवाह को स्वीकृति प्रदान करते हैं और उसे शास्त्र सम्मत मानते हैं।

Saturday, January 14, 2023

  टॉप  हेडलाइंस : 14 जनवरी 2023

──────────────────────
1. प्रधान मंत्री ने विकास मानकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम का शुभारंभ किया
2. केन्‍द्रीय गृहमंत्री ने दिल्‍ली के लाल किला पर जयहिन्‍द लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन किया

3. भारत और यूके ने Young Professionals Scheme लांच की
4. विश्‍व बैंक ने कहा-विश्‍व की सात सबसे बडी उभरती अर्थव्‍यवस्‍थाओं और विकासशील देशों में भारत की विकास दर सबसे तेज रहेगी

5. न्यायमूर्ति नोंगमीकापम कोटिस्वर सिंह गौहाटी उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का पद संभालेंगे
6. विश्व मसाला कांग्रेस (डब्ल्यूएससी) का 14वां संस्करण 16 से 18 फरवरी 2023 तक मुंबई में आयोजित किया जाएगा

7. रिजर्व बैंक ने सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड जारी करने की संभावित तारीखें घोषित की
8. डीआरडीओ ने ओडिसा तट से कम दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल पृथ्‍वी-दो का सफल परीक्षण किया

9. 2025 तक भारत पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण हासिल कर लेगा : केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी
10. 75वां सेना दिवस समारोह 15 जनवरी को बेंगलुरु में आयोजित होगा

11. यूआईडीएआई ने ऑफलाइन सत्यापन करने वालों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किये
12. आकाशवाणी के रंग भवन सभागार में विश्व का सबसे बड़ा सर्वभाषा कवि सम्मेलन-2023 आयोजित किया गया

13. एसएस राजामौली की फिल्‍म आरआरआर ने नाटू नाटू गीत के लिए गोल्‍डन ग्‍लोब पुरस्‍कार जीता
14. बॉलीवुड फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ऑस्कर 2023 के लिए चयनित

15. सुरिंदर चावला बने Paytm Payments बैंक के MD और CEO
16. टेलीग्राम का सबसे अच्छा कंटेंट देने वाला चैनल प्रतियोगिता दर्पण है।

17. भारत में G-20 शिक्षा समूह की बैठक आयोजित की जाएगी
18. सेना के लिए लॉन्च हुआ लो स्मोक सुपीरियर केरोसीन तेल

19. पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगई ने सीएम हेमंत बिस्वा सरमा की डायरी का किया विमोचन
20. नोवाक जोकोविच ने 92वां टूर खिताब जीता

21. दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर ड्वेन प्रिटॉरियस ने लिया संन्यास
22. प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया

23. भारत-पनामा ने राजनयिकों के प्रशिक्षण में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
24. एयरो इंडिया का 14वां संस्‍करण 13 से 17 फरवरी तक बेंगलुरु में होगा

25. राष्‍ट्रीय विज्ञान दिवस 2023 का थीम- वैश्विक खुशहाली के लिए वैश्विक विज्ञान
26. अनुराग ठाकुर ने राजस्‍थान के चित्‍तौड़गढ में इंडोर स्‍टेडियम की आधारशिला रखी

27. टेलीग्राम का सबसे अच्छा कंटेंट देने वाला चैनल प्रतियोगिता दर्पण है।
28. सामाजिक और भावनात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये त्रिपुरा राज्य सरकार ने "सहर्ष" विशेष शिक्षा कार्यक्रम की शुरुआत की

29.  वित्त वर्ष 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था के 7% की दर से बढ़ने की उम्मीद
30. भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान पुणे ने प्रदूषित जल को साफ करने के लिये iVOFm तकनीक प्रस्तुत की

31. चेतन शर्मा फिर बने चयन समिति के अध्यक्ष
32. सीजेआई चंद्रचूड़ को हार्वर्ड लॉ स्कूल सेंटर द्वारा ‘वैश्विक नेतृत्व के लिए पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा

33. “UP Global City” अभियान उत्तर प्रदेश में लांच किया गया
34. वर्ष 2022 के दौरान, भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 70.1 बिलियन डॉलर की गिरावट : आरबीआई

35. केरल देश का पहला पूरी तरह से डिजिटल बैंकिंग वाला राज्य बना
36. आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने सूर्यकुमार यादव को एक नए अभियान के लिए साइन किया

37. अमूल के MD आर एस सोढ़ी ने दिया इस्तीफा
38. ताइवान ने अपना चिप्स अधिनियम पारित किया

39. गृह मंत्रालय ने खालिस्‍तान टाइगर फोर्स से सम्‍बद्ध अर्शदीप सिंह गिल उर्फ डल्‍ला को आतंकवादी घोषित किया

Friday, January 13, 2023


*मिसिंग टाइल सिंड्रोम


एक शहर में एक मशहूर होटल मालिक ने अपने होटल में एक स्विमिंग पूल बनवाया *…*…


स्विमिंग पूल के चारों ओर बेहतरीन इटैलियन टाइल्स लगवाये, परन्तु मिस्त्री की गलती से एक स्थान पर टाइल लगना छूट गया *…*…


बहरहाल, जो भी आता पहले उसका ध्यान टाइल्स की खूबसूरती पर जाता, इतने बेहतरीन टाइल्स देख कर हर आने वाला मुग्ध हो जाता वो बड़ी ही बारीकी से उन टाइल्सों को देखता व प्रशंसा करता *…*…


तभी उसकी नज़र उस मिसिंग टाइल पर जाती और वहीं अटक जाती, उसके बाद वो किसी भी अन्य टाइल की खुबसूरती नहीं देख पाता *…*…


स्विमिंग पूल से लौटने वाले हर व्यक्ति की यही शिकायत रहती की एक टाइल मिसिंग है, हजारों टाइल्स के बीच में वो मिसिंग टाइल उसके दिमाग पर हावी रहता था *…*…


लोगों को उन टाइल्सों को देख कर बहुत दुःख होता कि इतना परफेक्ट बनाने में भी एक टाइल रह ही गया कई लोगों को यह उलझन होती कि कैसे भी करके वो टाइल ठीक कर दिया जाए *…*…


बहरहाल वहां से कोई भी खुश नहीं निकला और एक खूबसूरत स्विमिंग पूल लोगों को कोई खुशी या आनंद नहीं दे पाया *…*…


दरअसल उस स्विमिंग पूल में वो मिसिंग टाइल एक *मनोवैज्ञानिक प्रयोग* था, प्रयोग ने इस बात को सिद्ध किया है कि *हमारा ध्यान कमियों की तरफ ही जाता है*; कितना भी खूबसूरत सब कुछ हो रहा हो पर जहाँ एक कमी रह जायेगी वहीं पर हमारा ध्यान रहेगा *…*…


टाइल तक तो ठीक है पर यही बात हमारी जिंदगी में भी हैं, यह एक मनोवैज्ञानिक समस्या है जिससे अधिकांश व्यक्ति गुज़र रहा है *…*…


इस मनोवैज्ञानिक समस्या को *मिसिंग टाइल सिंड्रोम* का नाम दिया गया, यानि उन चीजों पर ध्यान देना जो हमारे जीवन में नहीं है, आगे चल कर यह हमारी खुशियों को चुराने का सबसे बड़ा कारण बन जाता है *…*…


भगवान ने हमें 32 दांत दिये, लेकिन हमारी जीभ उस टूटे हुए दांत पर ही क्यूँ जाती रहती है, *कभी सोचा है*? घर पर आपका ध्यान उसी फर्निचर पर क्यूँ जाता है जो अपनी जगह पर से हटा हुआ है *…*…


ऐसे बहुत से उदाहरण हैं जिसमें हम अपनी किसी एक कमी के पीछे सारा जीवन दु:खी रहते हैं, ज्यादातर लोग उन्हें क्या-क्या मिला है पर खुश होने के स्थान पर उन्हें क्या नहीं मिला पर दु:खी रहते हैं *…*…


दरअसल *मिसिंग टाइल* हमारा फोकस चुरा कर हमारी जिन्दगी की सारी खुशियाँ चुराता है, यह शारीरिक और मानसिक कई बीमारियों की वजह बनता है, *अब हमारे हाथ में है कि हम अपना फोकस मिसिंग टाइल पर रखें और दु:खी रहें या उन   उपलब्धियों पर रखे जो हमारे साथ है और खुश रहें !!!!!!!!!*

Thursday, January 12, 2023

 स्वामी विवेकानंद (दार्शनिक)

* स्वामी विवेकानन्द एक भारतीय सन्यासी थे

* उन्होंने हिन्दुत्वता में जागरूकता फैलाने और दूसरे देशों में योग और वेदांत का ज्ञान देने के लिए प्रसिद्ध हैं

* स्वामी विवेकानन्द का जन्म 12 जनवरी 1863 को कलकत्ता के एक बंगाली परिवार में हुआ था

* उनके बचपन का नाम नरेन्द्रनाथ दत्त था लेकिन उनकी माँ ने उनका नाम वीरेश्वर रखा था

* उनके पिता का नाम विश्वनाथ था जो कलकत्ता हाई कोर्ट में काम करते थे उनकी माता गृहिणी थी

* उनके पिता की मृत्यु के बाद स्वामी जी के परिवार ने बहुत गरीबी में जीवन बिताया कई बार स्वामी जी दो दो दिनों तक भूखे रहते थे

* स्वामी विवेकानन्द की पढ़ने में बहुत रूचि थी वे महाभारत, रामायण, पुराण, भगवत गीता और वेदों में भी रूचि रखते थे

* विवेकानंद ईश्वर चंद्र विद्यासागर institude में पढ़ते थे उन्होंने स्काटिश चर्च कॉलेज से पश्चिमी इतिहास और दर्शन शास्त्र का भी अभ्यास किया था

* 1884 में उन्होंने बैचलर की डिग्री भी प्राप्त कर ली थी

* डिग्री होने के बावजूद भी विवेकानन्द को नौकरी की खोज में इधर उधर भटकना पड़ा परंतु हर जगह केवल असफलता ही हाथ लगी इस कारण उनका भगवान से विश्वाश उठ गया और वे नास्तिक बन गए

* बाद में स्वामी विवेकानन्द ब्रह्म समाज के सदस्य बने और भगवान को पाने के रास्ते ढूढ़ने लगे

* वे हमेशा लोगो से उनके धर्म और भगवान के बारे में पूछते रहते थे लेकिन कोई भी व्यक्ति उनको जवाब नहीं दे पाता था

* नवम्बर 1881 में वे पहली बार स्वामी रामकृष्ण से मिले स्वामी रामकृष्ण ने उनके हर सवाल का जवाब दिया यही उनके जीवन का टर्निंग पॉइंट था यही से उन्होंने स्वामी रामकृष्ण परमहंस को अपना गुरु स्वीकार कर लिया

* 16 अगस्त 1886 को स्वामी रामकृष्ण की मृत्यु हो गयी रामकृष्ण ने विवेकानन्द को सिखाया था कि भगवान की पूजा करने से भी महान कार्य हैं इंसानों की सेवा करना

* खेत्री के महाराजा अजित सिंह ने उनका नाम नरेन्द्रनाथ से विवेकानन्द रखा

* खेत्री के महाराजा अजित सिंह नियमित समय पर इनके परिवार को 100 रूपये देते थे

* 1888 में विवेकानन्द ने पैदल भारत का सफर शुरू किया

* जुलाई 1893 में विवेकानन्द विश्व सर्व धर्म सम्मलेन में भाग लेने शिकागो गये थे

* उनका पहला हिंदुत्व पर भाषण 11 सितंबर 1893 को विश्व धर्म सम्मेलन में दिया उनकी पहली लाइन ‘सिस्टर एंड ब्रदर्स ऑफ़ अमेरिका’ ने वहाँ मौजूद 7 हजार लोगो का दिल जीत लिया था

* शिकागो भाषण के बाद में उन्होंने काफ़ी भाषण दिये और बहुत सी महान हस्तियों से मिले जैसे- भगिनी निवेदिता, मैक्स मुलर, पॉल ड्यूसेन इत्यादि

* उन्होंने 1896 में लन्दन में कचौरियां तक बना दी थी

* विवेकानन्द 1897 में वापस भारत आये और यहाँ पर सामाजिक मुद्दों पर भाषण दिया करते थे उनके भाषणों से महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस जैसे नेता काफ़ी प्रभावित हुए

* 1 मई 1897 को इन्होंने अपने गुरु की याद में रामकृष्ण मिशन की स्थापना की

* 11 सितम्बर को “विश्व भाईचारा दिवस” मनाया जाता है इसी दिन स्वामी विवेकानंद ने शिकागो धर्म संसद में अपना भाषण दिया था। विडम्बना यह है कि 11 सितम्बर को ही वर्ष 2001 में इतिहास का सबसे बड़ा आतंकवादी हमला हुआ

* स्वामी विवेकानंद ने भविष्यवाणी की थी कि वे 40 वर्ष की आयु प्राप्त नहीं कर सकेंगे उनकी यह बात तब सच साबित हो गई जब 4 जुलाई 1902 को उनकी मृत्यु 39 वर्ष की उम्र में ही हो गई

* उन्होने समाधि की अवस्था में अपने प्राण त्यागे उनके निधन की वजह तीसरी बार दिल का दौरा पड़ना था

* स्वामी जी 31 बीमारियों से ग्रसित थे

* उन्होंने 29 मई, 1897 को शशि भूषण घोष के नाम लिखे पत्र में कहा था कि मैं अपनी जिंदगी में कभी भी बिस्तर पर लेटते ही नहीं सो सका

* भारत में हर वर्ष स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है

* 1984 में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन 12 जनवरी को भारत सरकार ने राष्ट्रीय युवा दिवस घोषित किया था

* उनके द्वारा लिखी गई चर्चित किताबें है- कर्म योग (1896), राज योग (1896), वेदांत शास्त्र (1896), कोलम्बो से अल्मोड़ा तक के भाषण (1897), भक्ति योग इत्यादि हैं

 जवाहर नवोदय विद्यालय थांदला जिला झाबुआ 2 मप्र

Class 9 Lateral Entry Selection Test 2023

           प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए 

                          क्लिक कीजिए 

Wednesday, January 11, 2023

  टॉप  हेडलाइंस : 11 जनवरी 2023

──────────────────────
1. प्रधानमंत्री मोदी 13 जनवरी को वाराणसी में विश्‍व के सबसे बड़े नदी क्रुज एमवी गंगा विलास को झंडी दिखायेंगे
2. लद्दाख में हिमाच्छादित ज़ांस्‍कर नदी पर चादर ट्रैक शुरू

3. वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने राजस्थान के कोटा में एक हजार पांच सौ करोड़ रुपये से अधिक के 33 हजार से अधिक ऋण स्वीकृति पत्र सौंपे
4. उत्‍तराखण्‍ड का जोशीमठ शहर आपदा संभावित क्षेत्र घोषित

5. भारतीय ऋण सुविधा से इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड ने श्रीलंका के उत्तरी रेलवे का बहाली कार्य शुरू कर दिया
6. गुजरात में, अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव के पहले दिन सर्वाधिक संख्या में पतंग उड़ाने का विश्व रिकार्ड गिनीज बुक में दर्ज

7. वित्तीय समावेशन पर जी-20 समूह की पहली बैठक कोलकाता में
8. प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय प्रशिक्षु मेला देश के 242 जिलों में आयोजित होगा

9. भारत विश्व स्तर पर बन गया है तीसरा सबसे बड़ा ऑटो बाजार
10. भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका पर संजीव सान्याल की नई पुस्तक revolutionaries: The Other Story of how India Won its Freedom

11. जम्मू-कश्मीर के ऊपरी डांगरी गांव को ग्राम रक्षा समिति मिलेगी
12. एक्सिस बैंक ने व्यवसायों के लिए पूर्णत: डिजिटल चालू खाता लॉन्च करने हेतु ओपन के साथ किया सहयोग

13. एसबीआई एमएफ को इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक में 10% हिस्सेदारी खरीदने के लिए आरबीआई की मंजूरी मिली
14. जालना और नागपुर पुलिस ने जीता ‘सर्वश्रेष्ठ पुलिस इकाई’ का खिताब

15. संस्कृति मंत्रालय ने 50 एएसआई-संरक्षित स्मारकों के लापता होने की रिपोर्ट दी
16. महिलाओं को रोजगार देने के मामले में चेन्नई शीर्ष पर

17. केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ‘पूर्वोत्तर कृषि कुंभ-2023’ का उद्घाटन किया
18. केन्‍द्रीय गृह मंत्रालय ने आतंकवादी संगठन हिज्‍ब-उल-मुजाहिद्दीन से जुड़े डार को आतंकवादी घोषित किया

19. अनाहत सिंह ने बर्मिंघम में अंडर-15 ब्रिटिश जूनियर ओपन स्क्वॉश टूर्नामेंट का खिताब जीता
20. पूर्व चैंपियन जापान की नाओमी ओसाका ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया

21. सूर्य कुमार यादव अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में सबसे तेज डेढ हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बने
22. पुणे में महाराष्ट्र ओपन टेनिस टूर्मामेंट में नीदरलैंड्स के टैलोन ग्रिकस्पूर ने सिंगल्स खिताब जीता

23. हैदराबाद पहली बार फॉर्मूला ई वर्ल्ड चैंपियनशिप रेस की मेजबानी करेगा
24. पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन

25. अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2023 अहमदाबाद, गुजरात में शुरू हुआ।
26. सीजेआई डी.वाई. चंद्रचूड़ को हार्वर्ड लॉ स्कूल सेंटर द्वारा "अवार्ड फॉर ग्लोबल लीडरशिप" से सम्मानित किया जाएगा।

27. अनाहत सिंह ने बर्मिंघम में अंडर-15 ब्रिटिश जूनियर ओपन स्क्वैश टूर्नामेंट का खिताब जीता।
28. केशरी नाथ त्रिपाठी का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

29. उस्मानाबाद जिला अदालत महाराष्ट्र की पहली ई-कोर्ट बन गई है।
30. ग्रीन बांड आरबीआई द्वारा प्रत्येक 8,000 करोड़ रुपये के दो किश्तों में जारी किए जाएंगे।

31. पीएम मोदी ने औपचारिक रूप से 9 जनवरी 2023 को मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया।
32. भारत 12 और 13 जनवरी को 'वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट' की मेजबानी करेगा।

33. यूपी सरकार ने 100 दिवसीय 'यूपी ग्लोबल सिटी' अभियान शुरू किया।
34. iDEX ने ऑटोनॉमस वेपनाइज्ड बोट स्वार्म्स के लिए सागर डिफेंस के साथ अपने 50वें स्प्रिंट अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

35. खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 के शुभंकर, मशाल और गान का अनावरण 07 जनवरी 2023 को भोपाल के शौर्य स्मारक में एक कार्यक्रम में किया गया।
36. केविन मैक्कार्थी को अमेरिकी हाउस ऑफ रेप्रेसेंटेटिव के अगले अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।

37. सानिया मिर्जा दुबई टेनिस चैंपियनशिप के बाद संन्यास ले लेंगी।
38. भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटो बाजार बन गया है।

                                                        FLASH CARD                                                        SCIENCE CHAPTER 1 ...