Friday, December 22, 2023

 सशस्त्र सीमा बल 60वाँ स्थापना दिवस


● 20 दिसंबर 2023 को सशस्त्र सीमा बल द्वारा अपना 60वाँ स्थापना दिवस मनाया गया। यह बल नेपाल और भूटान से लगी सीमा की निगरानी पर तैनात है। यह 5 केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक है और गृह मंत्रालय की देखरेख में कार्य करता है।

● स्थापना - वर्ष 1963 में 'विशेष सेवा ब्यूरो' के रूप की गई, एस.एस. बी. को 15 जनवरी 2001 को गृह मंत्रालय के अंतर्गत सीमा सुरक्षा बल घोषित किया गया तथा 15 दिसम्बर, 2003 को इसका नाम बदलकर सशस्त्र सीमा बल कर दिया गया।

● एस.एस.बी. को 19 जून 2001 को भारत- नेपाल सीमा (1751 किलोमीटर), 12 मार्च 2004 को भारत-भूटान सीमा (699 किलोमीटर) की सुरक्षा का दायित्व सौंपा गया तथा इसे उस क्षेत्र की प्रमुख खुफिया एजेंसी घोषित किया गया। वर्तमान में एस.एस.बी. उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश से लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं की रक्षा करता है।

उद्देश्य-
● सीमापारीय अपराध, तस्करी और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को रोकना।
● भारतीय भू-भाग से किसी भी प्रकार के अनधिकृत प्रवेश और निष्कासन को रोकना।
● सीमाओं की सुरक्षा और सीमा क्षेत्रों में रह रहे लोगों के मध्य सुरक्षा की भावना को बढ़ावा देना।
● सीमा क्षेत्रों में असैन्य कार्रवाई कार्यक्रम का संचालन करना।


केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल

● गृह मंत्रालय के तहत भारत में 7 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल स्थापित किए गए हैं-
1. राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) - स्थापना वर्ष 1984, 16 अक्टूबर को प्रति वर्ष स्थापना दिवस मनाते हैं। यह एक विशेष आतंकवाद विरोधी बल है।
2. केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) - स्थापना - 28 दिसम्बर, 1949, यह आंतरिक सुरक्षा और उग्रवाद से निपटने में सहायता करता है।
3. सीमा सुरक्षा बल (BSF)- स्थापना 1 दिसम्बर, 1965, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), पकिस्तान और बांग्लादेश सीमा पर तैनात ।
4. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) स्थापना - 10 मार्च 1969, यह महत्त्वपूर्ण प्रतिष्ठानों (जैसे हवाई अड्डों) और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की सुरक्षा करता है।
5. सशस्त्र सीमा बल
6. असम राइफल्स - वर्ष 1835 में कछार लेवी नामक एक एकल सैन्यबल के रूप में स्थापित हुआ। स्थापना दिवस 24 मार्च को मनाया जाता है।
7. भारत-तिब्बत सीमा पुलिस(आई. टी. बी. पी)

No comments:

Post a Comment

                                                        FLASH CARD                                                        SCIENCE CHAPTER 1 ...