विश्व होम्योपैथी दिवस (World Homeopathy Day)
💊प्रतिवर्ष 10 अप्रैल को होम्योपैथी के संस्थापक डॉ. क्रिश्चियन फ्रेडरिक सेमुएल हनीमैन के जन्मदिवस ( 269वीं जयंती) के उपलक्ष्य में विश्व होम्योपैथी दिवस का आयोजन किया जाता है।
💊होम्योपैथी एक प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति है।
💊विश्व होम्योपैथी दिवस 2024 का विषय ‘अनुसंधान को सशक्त बनाना, दक्षता बढ़ाना एक होम्योपैथी संगोष्ठि’ है।
💊10-11 अप्रैल, 2024 को यशोभूमि कन्वेंशनल सेंटर द्वारिका, नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे विश्व होम्योपैथिक दिवस समारोह का उद्घाटन भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया जाएगा।
💊यह दिवस लोगों को होम्योपैथी के बारे में जानकारी देने और इसके लाभों से अवगत कराने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
💊सम्मेलन के प्रतिभागियों में होम्योपैथी के अनुसंधानकर्ता, होम्योपैथी चिकित्सक, शिक्षक तथा उद्योगपतियों सहित विभिन्न होम्योपैथिक संगठनों के प्रतिनिधि भी होंगे।
No comments:
Post a Comment