डॉ. हरगोविंद खुराना
🔹डॉ. हरगोविंद खुराना का जन्म 9 जनवरी, 1922 में अविभाजित भारत के रायपुर (जिला मुल्तान, पंजाब) नामक कस्बे में हुआ था।🔹पंजाब विश्वविद्यालय से एम.एस.सी. की पढ़ाई पूरी करके वह उच्च अध्ययन के लिए इंग्लैंड गए तथा वहाँ लिवरपूल विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एम. रॉबर्टसन के मार्गदर्शन में उन्होंने अपना शोधकार्य पूरा किया और डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की।
🔹इंग्लैंड में कैंब्रिज विश्वविद्यालय में नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. अलेक्जेंडर टॉड के साथ उन्हें कार्य करने का अवसर मिला।
🔹वर्ष 1960 में डॉ. खुराना को अमेरिका के विस्कान्सिन विश्वविद्यालय में प्रोफेसर का पद प्रदान किया गया और 1966 में उन्होंने अमेरिकी नागरिकता ग्रहण कर ली।
🔹भारत सरकार ने वर्ष 1969 में डॉ. खुराना को पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया था।
🔹चिकित्सा के क्षेत्र डॉ. खुराना के कार्यों को सम्मान देने के लिए विस्कान्सिन मेडिसन यूनिवर्सिटी, भारत सरकार और इंडो-यूएस सांइस एण्ड टेक्नोलॉजी फोरम ने संयुक्त रूप से 2007 में खुराना प्रोग्राम प्रारंभ किया है।
🔹डॉ. खुराना का देहांत 9 नवम्बर, 2011 को अमेरिका के मैसाचुसेट्स में हुआ।
No comments:
Post a Comment