सीमा सुरक्षा बल स्थापना दिवस
● सीमा सुरक्षा बल (BSF) का गठन भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद 1 दिसम्बर, 1965 में में कुल 25 बटालियन के साथ किया गया था।● श्री के. एफ. रूस्तमजी इसके पहले प्रमुख थे।
● यह गृह मंत्रालय (MHA) के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत भारत के सात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक है।
● अन्य केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में असम राइफल्स (एआर), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) शामिल हैं।
● यह भारतीय सेना के साथ भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा, भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा, नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर और नक्सल विरोधी अभियानों में तैनात है।
● वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान, सीमा सुरक्षा बल पर्वतों की चोटियों पर आर्मी के साथ सामंजस्य बिठाते हुए देश की सुरक्षा में तैनात रही।
● बीएसएफ प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भी सुरक्षा प्रदान करती है ताकि ज़रूरत पड़ने पर मानव जीवन को बचाया जा सके।
● इसे 'भारतीय क्षेत्रों की रक्षा की पहली पंक्ति' कहा गया है।
No comments:
Post a Comment