राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस
▪️ प्रतिवर्ष 07 अगस्त को देश में राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस (National Javelin Day) मनाया जाता है। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) द्वारा 7 अगस्त, 2023 को तीसरा 'भाला फेंक दिवस' मनाया जाएगा।
▪️ टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक प्रतियोगिता में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा के सम्मान में यह दिवस मनाया जाता है।
▪️ जैवलिन थ्रो के चैंपियन और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के गाँव खंडरा में ही जैवलिन थ्रो दिवस मनाने की पहल की गई थी। युवाओं को जैवलिन थ्रो खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए यह दिवस मनाया गया।
▪️ इसके लिए 7 अगस्त का दिन ही इसीलिए चुना गया, क्योंकि 7 अगस्त को ही नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था।
▪️ एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 10 अगस्त, 2021 को प्रतिवर्ष 7 अगस्त को राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि 7 अगस्त, 2021 को ही नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 भाला फेक में प्रतिस्पर्द्धा में देश के लिए पहला स्वर्ण जीता था।
No comments:
Post a Comment