Thursday, July 27, 2023

 केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) स्थापना दिवस


★  प्रतिवर्ष 27 जुलाई को केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल स्थापना दिवस मनाया जाता है।
★  केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल 27 जुलाई, 1939 को क्राउन रिप्रेजेन्टेटिव के पुलिस के रूप में अस्तित्व में आया था।
★  28 दिसंबर, 1949 को सीआरपीएफ अधिनियम के लागू होने पर केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल बन गया।
★  आंतरिक सुरक्षा के लिए केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) भारत संघ का प्रमुख केंद्रीय पुलिस बल है।
★  यह बल 246 बटालियनों के गठन से बना हुआ एक बड़ा संगठन है।
★  केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल का ध्येय है कि वह संविधान को सर्वोपरि बनाए रखते हुए, प्रभावशाली एवं दक्षतापूर्ण तरीके से विधि- व्यवस्था, लोक व्यवस्था एवं आन्तरिक सुरक्षा को कायम रखने में सरकार को समर्थ बनाए, ताकि राष्ट्रीय-अखण्डता अक्षुण्ण बनी रहे और सामाजिक-सौहार्द तथा विकास का मार्ग प्रशस्त हो।
★  भारत संघ में रियासतों के एकीकरण के दौरान बल ने एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। जूनागढ़ की विद्रोही रियासत और     गुजरात में कठियावाड़ की छोटी रियासत, जिसने भारतीय संघ में शामिल होने के लिए मना कर दिया था, को अनुशासित करने में इस बल ने केंद्र सरकार की मदद की।
★  वर्ष 1962 के चीनी आक्रमण के दौरान एक बार फिर बल ने अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना को सहायता प्रदान की। इस आक्रमण के दौरान सीआरपीएफ के 8 जवान शहीद हुए। पश्चिमी और पूर्वी दोनों सीमाओं पर 1965 और 1971 में भारत-पाक युद्ध में भी बल ने भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया था।

No comments:

Post a Comment

                                                        FLASH CARD                                                        SCIENCE CHAPTER 1 ...