डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
★ डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर, 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था।
★ उन्होंने वर्ष 2002 से वर्ष 2007 तक भारत के 11वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया।
★ कलाम सुविख्यात एयरोस्पेस वैज्ञानिक एवं एक महान शिक्षक भी थे, जिन्होंने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) तथा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के साथ काम किया।
★ डॉ. कलाम वर्ष 1962 में ‘भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन’ से जुड़े और वहाँ उन्हें प्रोजेक्ट डायरेक्टर के तौर पर भारत का पहला स्वदेशी उपग्रह (SLV- lll) प्रक्षेपास्त्र बनाने का श्रेय प्राप्त हुआ।
★ अब्दुल कलाम भारत के ‘मिसाइल कार्यक्रम के जनक’ माने जाते हैं इसलिए इन्हें ‘मिसाइल मैन’ के नाम से भी जाना जाता है, वे ‘आम जनमानस के राष्ट्रपति’ के तौर पर प्रसिद्ध हुए।
★ डॉ. कलाम ने अपने ‘सादा जीवन, उच्च विचार’ के दर्शन से भारत समेत दुनिया भर के लाखों युवाओं को प्रेरित किया है।
★ संयुक्त राष्ट्र (UN) ने डॉ. कलाम के जन्म दिवस को चिह्नित करते हुए वर्ष 2010 में 15 अक्टूबर को विश्व छात्र दिवस के रूप में नामित किया था।
★ डॉ. कलाम को भारत एवं विदेशों के 48 विश्वविद्यालयों और संस्थानों द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया था।
★ उन्होंने वर्ष 1992 से वर्ष 1999 तक प्रधानमंत्री के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में भी कार्य किया।
★ डॉ. कलाम को वर्ष 1981 में पद्मभूषण, वर्ष 1990 में पद्मविभूषण और वर्ष 1997 में ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया।
★ डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का निधन 27 जुलाई, 2015 को हुआ था।
No comments:
Post a Comment