लियोनार्डो दा विन्ची ( Leonardo da Vinci)
“सबसे बड़ी ख़ुशी समझने की ख़ुशी है।“● लियोनार्डो दा विन्ची का जन्म 15 अप्रैल, 1452 को इटली के प्रसिद्ध शहर फ्लोरेंस के निकट विंची में हुआ था।
● उनके पिता एक प्रसिद्ध वकील थे।
● लियोनार्डो दा विन्ची की आश्चर्यजनक अभिरुचि वनस्पति विज्ञान और शरीर रचना विज्ञान से लेकर गणित शास्त्र और कला तक विस्तृत थी।
● उन्होंने ‘मोनालीसा’ और ‘द लास्ट सपर’ (अन्तिम भोज, 1495) चित्रों की रचना की।
● उनका यह स्वप्न था कि वे आकाश में उड़ सकें। वे वर्षों तक आकाश में पक्षियों के उड़ने का परीक्षण करते रहे और उन्होंने एक उड़न-मशीन (Flying Machine) का प्रतिरूप बनाया।
● उन्होंने अपना नाम 'लियोनार्डो दा विन्ची, परीक्षण का अनुयायी' रखा।
● विन्ची का 2 मई, 1519 में फ़्रांस के क्लाउस नामक शहर में देहांत हो गया था।
No comments:
Post a Comment