Saturday, April 15, 2023

 हिमाचल दिवस


”बर्फ ढकी पर्वतमालाएँ,
नदियाँ, झरने, जंगल,
किन्नरियों का देश,
देवता डोले पल-पल!”

●  प्रतिवर्ष 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस का आयोजन किया जाता है।
●  हिमाचल प्रदेश मुख्य आयुक्त प्रांत के रूप में 15 अप्रैल, 1948 को अस्तित्व में आया था।
●  हिमाचल प्रदेश 26 जनवरी, 1950 को भारत के संविधान के कार्यान्वयन के साथ ‘भाग C’ राज्य (भाग VII के तहत) बन गया।
●  1 जुलाई, 1954 को बिलासपुर हिमाचल प्रदेश में शामिल हुआ तथा 1 जुलाई, 1956 को हिमाचल प्रदेश को केंद्रशासित प्रदेश घोषित किया गया।
●  राज्य पुनर्गठन आयोग की सिफारिश के बाद 1 नवंबर, 1956 को हिमाचल प्रदेश केंद्रशासित प्रदेश बना।
●  कांगड़ा और पंजाब के अधिकांश अन्य पहाड़ी क्षेत्रों को 1 नवंबर, 1966 को हिमाचल प्रदेश में मिला दिया गया, हालाँकि तब भी यह एक केंद्रशासित प्रदेश ही रहा।
●  18 दिसंबर, 1970 को हिमाचल प्रदेश राज्य अधिनियम संसद द्वारा पारित किया गया और 25 जनवरी, 1971 को नया राज्य अस्तित्व में आया।
●  इस प्रकार हिमाचल प्रदेश भारतीय संघ के अठारहवें राज्य के रूप में सामने आया। तब से हिमाचल प्रदेश ने एक लंबा सफर तय किया है।
●  इस क्षेत्र के प्राचीनतम ज्ञात जनजातीय निवासियों को ‘दास’ कहा जाता था, बाद में आर्य आए और वे भी यहाँ रहने लगे।
●  बाद की शताब्दियों में, पहाड़ी सरदारों ने मौर्य साम्राज्य, कुषाण, गुप्त और कन्नौज शासकों का अधिराजत्व स्वीकार किया।
●  मुग़ल साम्राज्य के दौरान, पहाड़ी राज्यों के राजाओं ने परस्पर सहयोग से ऐसी व्यवस्था बनाई जिससे उनके संबंध प्रगाढ़ हुए।
●  19वीं शताब्दी में महाराजा रणजीत सिंह ने बहुत-से राज्यों को अपने अधीन कर लिया। अंग्रेज जब भारत आये तो उन्होंने गोरखाओं को पराजित किया, बाद में कुछ राजाओं के साथ उन्होंने संधियाँ की और अन्य राज्यों पर अपना कब्ज़ा जमा लिया।
●  यह राज्य उत्तर में जम्मू-कश्मीर से, दक्षिण-पश्चिम में पंजाब से, दक्षिण में हरियाणा से, दक्षिण-पूर्व में उत्तराखंड से तथा पूर्व में तिब्बत (चीन) की सीमाओं से घिरा हुआ है।
●  वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, राज्य की संख्या 68,64,602 और राज्य का कुल क्षेत्रफल लगभग 55,673 वर्ग किमी. है।

No comments:

Post a Comment

                                                        FLASH CARD                                                        SCIENCE CHAPTER 1 ...