Tuesday, March 21, 2023

 अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस

▪️ संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सभी प्रकार के वनों के महत्त्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए वर्ष 2012 में 21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के रूप में घोषित किया है।
▪️ वृक्षारोपण अभियानों जैसे वनों और वृक्षों से जुड़ी गतिविधियों को आयोजित करने के लिए देशों को स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
▪️ इसका उद्देश्य वृक्षारोपण अभियान जैसे- वनों और वृक्षों को शामिल करने वाली गतिविधियों के आयोजन हेतु देशों को स्थानीय, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
▪️ वनों का स्थायी प्रबंधन और उनके संसाधनों का उपयोग जलवायु परिवर्तन से निपटने और वर्तमान एवं भावी पीढ़ियों की समृद्धि और कल्याण में योगदान करने के लिए महत्त्वपूर्ण हैं।
▪️ वन गरीबी उन्मूलन और सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की प्राप्ति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
▪️ वर्ष 2023 की थीम "वन और स्वास्थ्य" (Forests and health) है।

No comments:

Post a Comment

                                                        FLASH CARD                                                        SCIENCE CHAPTER 1 ...