राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस
▪️ सार्वजनिक स्वास्थ्य में टीकाकरण की भूमिका को रेखांकित करने हेतु प्रतिवर्ष 16 मार्च को ‘राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस’ का आयोजन किया जाता है।▪️ राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस का लक्ष्य इस संबंध में जागरूकता बढ़ाना है कि टीकाकरण ही अत्यधिक संक्रामक रोगों को रोकने का सबसे प्रभावी तरीका है।
▪️ राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस भारत सरकार के ‘पल्स पोलियो कार्यक्रम’ के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जो कि भारत से पोलियो उन्मूलन हेतु एक उल्लेखनीय पहल थी।
▪️ इस कार्यक्रम के तहत 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो वैक्सीन की दो बूँदें प्रदान की जाती हैं।
▪️ भारत में पल्स पोलियो कार्यक्रम एक बड़ी सफलता बन गया, क्योंकि वर्ष 2014 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत को 'पोलियो मुक्त देश' घोषित कर दिया।
No comments:
Post a Comment