17वाँ प्रवासी भारतीय दिवस
● प्रवासी भारतीय दिवस 9 जनवरी, 1915 में महात्मा गाँधी की दक्षिण अफ्रीका से भारत वापसी की याद में मनाया जाता है।● इस दिन को चिह्नित करने के लिए, प्रवासी भारतीय दिवस (पी.बी.डी.) मनाने की परंपरा वर्ष 2003 (नई दिल्ली) में शुरू हुई थी।
● वर्ष 2015 से, एक संशोधित प्रारूप के तहत, पीबीडी कन्वेंशन हर 2 साल में एक बार आयोजित किया गया है।
● अब तक 16 प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन आयोजित किए जा चुके हैं।
● 16वें पीबीडी को महामारी के दौरान वर्ष 2021 में ‘आत्मनिर्भर भारत में योगदान’ विषय के साथ एक आभासी माध्यम में आयोजित किया गया था।
● 17वाँ प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 8 से 10 जनवरी, 2023 तक मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित किया जा रहा है।
● 17वें प्रवासी भारतीय दिवस का विषय ‘प्रवासी: अमृत काल में भारत की प्रगति के लिए विश्वसनीय भागीदार’ है।
● 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में निम्नलिखित विषयों पर पाँच पूर्ण सत्र शामिल हैं:-
● पूर्ण सत्र I: नवोन्मेष और नई प्रौद्योगिकियों में प्रवासी युवाओं की भूमिका।
● पूर्ण सत्र II: अमृत काल में भारतीय हेल्थकेयर इको-सिस्टम को बढ़ावा देने में भारतीय डायस्पोरा की भूमिका: विजन @ 2047।
● पूर्ण सत्र III: भारत की सॉफ्ट पॉवर का लाभ उठाना - शिल्प, व्यंजन और रचनात्मकता के माध्यम से सद्भावना।
● पूर्ण सत्र IV: भारतीय कार्यबल की वैश्विक गतिशीलता को सक्षम बनाना - भारतीय डायस्पोरा की भूमिका।
● पूर्ण सत्र V: राष्ट्र निर्माण के लिए एक समावेशी दृष्टिकोण की दिशा में प्रवासी महिला उद्यमियों की क्षमता का उपयोग करना।
● प्रवासी भारतीयों के 27 प्रतिष्ठित सदस्यों को 17वें पीबीडी सम्मेलन के दौरान ‘प्रवासी भारतीय सम्मान’ पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा हैं।
No comments:
Post a Comment