Tuesday, January 10, 2023

 विश्व हिन्दी दिवस

⬧ प्रतिवर्ष 10 जनवरी को पूरे विश्व में ‘विश्व हिन्दी दिवस’ मनाया जाता है।
⬧ विश्व में हिन्दी के विकास और इसे प्रचारित-प्रसारित करने के उद्देश्य से विश्व हिन्दी सम्मेलनों की शुरुआत की गई।
⬧ प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन 10 जनवरी, 1975 को नागपुर में आयोजित हुआ था।
⬧ भारत के पूर्व प्रधानमन्त्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी, 2006 को प्रति वर्ष विश्व हिन्दी दिवस के रूप मनाये जाने की घोषणा की थी।
⬧ विश्व हिन्दी दिवस के अतिरिक्त 14 सितंबर को 'हिन्दी दिवस' के रूप में मनाया जाता है। 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया था तभी से 14 सितंबर को ‘हिंदी दिवस’ मनाया जाता है।
⬧ यह ‘राष्ट्रीय हिंदी दिवस’ से अलग है।
⬧ यह दिवस दुनिया के विभिन्न हिस्सों में स्थित भारतीय दूतावासों द्वारा भी मनाया जाता है।
⬧ विश्व हिंदी सचिवालय भवन का उद्घाटन वर्ष 2018 में मॉरीशस में किया गया था।
⬧ 10 जनवरी, 2022 को विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर यूनेस्को में भारत के स्थायी प्रतिनिधिमंडल ने यूनेस्‍को के विश्व विरासत केंद्र भारत के विश्व धरोहर स्थलों के हिंदी विवरण को डब्ल्यूएचसी की वेबसाइट पर प्रकाशित करने की घोषणा की थी।

No comments:

Post a Comment

                                                        FLASH CARD                                                        SCIENCE CHAPTER 1 ...