राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस :-
▪️ भारत में प्रतिवर्ष 2 दिसंबर को 'राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस' के रूप में मनाया जाता है।▪️ राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस वर्ष 1984 की भोपाल गैस त्रासदी से अपने प्राण गँवाने वाले लोगों की स्मृति में मनाया जाता है।
▪️ इस दिवस को मनाने का प्राथमिक उद्देश्य औद्योगिक आपदाओं के प्रबंधन और नियंत्रण के सन्दर्भ में लोगों को जागरूक करना तथा औद्योगिक अथवा मानवीय गतिविधियों के कारण उत्पन्न होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने की दिशा में प्रयास करना है।
▪️ भोपाल में 2 दिसंबर, 1984 की रात को अमेरिकी कंपनी यूनियन कार्बाइड इंडिया लिमिटेड के प्लांट से लगभग 30 टन ‘मिथाइल आइसोसाइनाइट' गैस का रिसाव हुआ, जिसके फलस्वरूप तकरीबन 15,000 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई थी।
▪️ अमेरिकी कंपनी यूनियन कार्बाइड इंडिया लिमिटेड का वर्तमान नाम 'डाउ केमिकल्स' है।
▪️ भारत में इस औद्योगिक हादसे के बाद पर्यावरण को ध्यान में रखकर एक नया कानून बना, जिसे हम 'पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986' के तौर पर जानते हैं।
▪️ इसके बाद 'केंद्रीय मोटर कानून, 1988' और वर्ष 1989 में 'हजार्ड्स वेस्ट मैनेजमेंट एंड हैंडलिंग रूल्स' अस्तित्व में आए।
No comments:
Post a Comment