विश्व ओजोन दिवस
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 16 सितंबर 1994 को ओजोन परत के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस घोषित किया, 1987 में, ओजोन परत को नष्ट करने वाले पदार्थों पर मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल (संकल्प 49/114) पर हस्ताक्षर करने की तारीख की याद में ओजोन परत के संरक्षण के लिए 2022 अंतर्राष्ट्रीय दिवस का विषय मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल @ 35 है- पृथ्वी पर जीवन की रक्षा करने वाला वैश्विक सहयोग हमारी धरती में मौजूद ओजोन गैस एक खतरनाक प्रदूषक हैं जो सांस लेने की प्रक्रिया में असर करता है जिससे अस्थमा या फेफड़ों के मरीजों पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। मगर यही ओजोन हमारे वायुमंडल में रहकर सूरज से निकलने वाली खतरनाक अल्ट्रा वायलेट किरणों से हमें बचाता भी है।
*ओजोन लेयर क्या है*
ओजोन की खोज 1957 में ऑक्स रौर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर गॉर्डन डॉबसन ने की ओजोन ऑक्सीजन के तीन एटम से बनता है (03)7 हमारे वायुमंडल में स्ट्रेटोस्फियर के निचले हिस्से में (धरती से करीब 15 -35 किलोमीटर) यह भारी मात्रा में मौजूद है जब अल्ट्रा वायलेट रेज़ वायुमंडल में ऑक्सीजन से रियेक्ट करती है तो ओजोन का कण तैयार होता है रखता है। फिर यही ओजोन कण दूसरे ऑक्सीजन एटम से मिलकर ऑक्सीजन बनाता है, यह प्रक्रिया जहाँ चलती है उस सतह को ओजोन लेयर कहते हैं? इससे सूरज से निकली अल्ट्रा वायलेट रेज का प्रभाव धरता में आने से पहले कम हो जाता है।वायुमंडल में ओजोन लेयर के कम होने से पर्यावरण में इसका गंभीर परिणाम होता है। इससे प्लॅकटन जैसे सूक्ष्म जीव जीवित नहीं रह पाते जो पूरी फूड चेन को प्रभावित करती है। इससे ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या में भी इजाफा होता है। ओजोन लेयर में रिक्त स्थान होने से अल्ट्रा वायलेट रेज धरती में पहुंचती हैं जो स्किन कैंसर स्किन बर्न, स्त्रो ब्लाइंडनेस, जैसी बीमारियों का कारण बनता है।
*ओजोन परत में छिद्र का कारण*
ओजोन लेयर में छिद्र का मुख्य कारण मानव गतिविधि मुख्य रूप से मानव निर्मित वो रसायन हैं। जिसमे क्लोरीन या ब्रोमिन होता है। एक क्लोरीन का कर्ण कई ओजोन कर्णों को नष्ट करने की क्षमता मुख्य ओजोन परत को नष्ट करने वाले पदार्थ जैसे क्लोरोफ्लोरोकार्बोन, कार्बोनटेट्राक्लोराइड उनमें क्लोरीन जैसे कण ही होते हैं। हम भी पेड़ लगाकर अच्छी रखरखाव से गाड़ियों से होने वाला प्रदुषण कम करके, प्लास्टिक या टायर ना जलाकर, पर्यावरण के अनुकूल वाला फर्टिलाईजर के इस्तेमाल से ओजोन परत को बचाने में अपना योगदान दे सकते हैं।
*ओजोन की सुरक्षा के उपाय*
1-जरूरत है वाहनों में धुंआ उत्सर्जन रोकने की।
2-रबर और प्लास्टिक के टायर को जलाने पर रोक लगाना है जरूरी 3-ज्यादा से ज्यादा पौधों का रोपण जरूर करें.
4- पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाने वाले उर्वरक का प्रयोग करें. 5-ओजोन के बिना पृथ्वी एक छत के बिना घर की तरह है!
ओजोन परत बचाओ।
हरित हो जाओ, प्रतिभाशाली बनो, लम्बे खड़े हो जाओ और ओजोन परत की सिलाई करो। ओजोन सिर्फ एक परत नहीं बल्कि एक रक्षक है।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment