Thursday, September 15, 2022

नवोदय विद्यालय थांदला में पोषण माह के अंतर्गत दातों की सफाई पर बच्चों को जागरूक किया गया






 पोषण अभियान (राष्ट्रीय पोषण मिशन) - 8 मार्च, 2018 को माननीय प्रधान मंत्री द्वारा समग्र पोषण के लिए प्रधान मंत्री की व्यापक योजना शुरू की गई थी। यह कार्यक्रम बच्चों में स्टंटिंग, अल्प पोषण, बच्चों में जन्म के समय कम वजन और एनीमिया के स्तर को कम करने का प्रयास करता है। किशोरियों, गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं के साथ-साथ बच्चों के लिए "पोषण माह" सितंबर, 2022 के महीने के दौरान मनाया जा रहा है। जन आंदोलन और सामुदायिक जुड़ाव पोषण अभियान के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए आवश्यक घटक हैं ,यह जानकारी विद्यालय की प्राचार्या भावना शेल्के ने बच्चो को बताया । पोषण माह  जागरूकता के लिए नवोदय विद्यालय थांदला में शिक्षक सन्तोष कुमार चौरसिया द्वारा बच्चो को उनके दातों को कैसे स्वस्थ रखे के लिए कार्यशाला आयोजित की, साथ ही साथ उन्हें भोजन और पोषण, स्वस्थ खान-पान, संतुलित आहार, हाथ धोने का महत्व, बाजरा का उपयोग आदि के बारे में बताया गया।

No comments:

Post a Comment

                                                        FLASH CARD                                                        SCIENCE CHAPTER 1 ...