जमनालाल बजाज
♦️उन्होंने वर्ष 1919 में जलियाँवाला बाग हत्याकांड के विरोध में अंग्रेजों से प्राप्त ‘राय बहादुर’ की उपाधि लौटा दी थी।
♦️जमनालाल बजाज ने वर्ष 1921 में वर्धा में सत्याग्रह आश्रम की स्थापना की।
♦️जमनालाल बजाज वर्ष 1929 में साइमन कमीशन के बहिष्कार प्रदर्शनों, वर्ष 1930 में नमक सत्याग्रह और वर्ष 1941 में युद्ध विरोधी अभियान में शामिल हुए।
♦️'गाँधी सेवा संघ' के संस्थापक-अध्यक्ष और 'अखिल भारतीय खद्दर बोर्ड' के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने सर्वप्रथम राजस्थान में ‘खादी यात्रा’ की तथा बाद में इस यात्रा का विस्तार अखिल भारतीय स्तर पर कर दिया गया।
♦️शिक्षा के माध्यम से महिला मुक्ति के लिए उनके द्वारा किए गए गंभीर प्रयासों के प्रमुख उदाहरणों में वर्धा में महिला आश्रम और अजमेर में महिला शिक्षा सदन की स्थापना शामिल हैं।
♦️उन्होंने वर्ष 1939 में जयपुर सत्याग्रह का नेतृत्व करने के साथ-साथ बिजौलिया और सीकर में संघर्षों को हल करने में अहम भूमिका निभाई थी।
♦️जमनालाल बजाज के उपनाम- ‘गाँधीजी के पाँचवें पुत्र’ और ‘गुलाम नंबर चार’ थे।
♦️11 फरवरी, 1942 को जमनालाल बजाज का देहांत हो गया।
No comments:
Post a Comment