Tuesday, November 28, 2023

 सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव

🔶27 नवंबर, 2023 को सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव की 554वीं जयंती प्रकाश उत्सव के रूप में मनाई जा रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह की पूर्णिमा को उनकी जयंती मनाई जाती है।
🔶गुरु नानक देव का जन्म वर्ष 1469 में लाहौर के पास तलवंडी राय भोई गाँव में हुआ था, जिसे बाद में ननकाना साहिब नाम दिया गया। वे सिख धर्म के 10 गुरुओं में से पहले और सिख धर्म के संस्थापक थे।
🔶10वें सिख गुरु, गुरु गोबिंद सिंह (वर्ष 1666- 1708) द्वारा किये गए परिवर्द्धन के बाद इसे गुरु ग्रंथ साहिब के रूप में जाना जाने लगा।
🔶उन्होंने भक्ति के 'निर्गुण' (निराकार परमात्मा की भक्ति और पूजा) रूप की वकालत की। त्याग, अनुष्ठान स्नान, छवि पूजा, तपस्या को अस्वीकार कर दिया।
🔶सामूहिक जप से जुड़े सामूहिक पूजा (संगत) के लिये नियम निर्धारित किये। अपने अनुयायियों को 'एक ओंकार' का मूल मंत्र दिया और जाति, पंथ एवं लिंग के आधार पर भेदभाव किये बिना सभी मनुष्यों के साथ समान व्यवहार करने पर ज़ोर दिया। उनकी मृत्यु वर्ष 1539 में करतारपुर, पंजाब में हुई।

No comments:

Post a Comment

                                                        FLASH CARD                                                        SCIENCE CHAPTER 1 ...