Thursday, September 28, 2023

 लता मंगेशकर

👉🏻 लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर, 1929 को मराठी और कोंकणी संगीतकार पंडित दीनानाथ मंगेशकर के घर हुआ था।
👉🏻उनका मूल नाम हेमा था।
👉🏻इन्हें वर्ष 2001 में भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया।
👉🏻वे अनुभवी गायिका आशा भोसले सहित पाँच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं।
👉🏻लता मंगेशकर ने 13 साल की उम्र में एक मराठी फिल्म, 'किती हसाल' के लिए अपना पहला पार्श्व गीत रिकॉर्ड किया और वर्ष 1942 में एक मराठी फिल्म, 'पहिली मंगलागौर' में अभिनय भी किया।
👉🏻वर्ष 1946 में, उन्होंने वसंत जोगलेकर द्वारा निर्देशित 'आप की सेवा में' के लिए अपना पहला हिंदी फिल्म पार्श्व गीत रिकॉर्ड किया।
👉🏻वर्ष 1972 में, लता मंगेशकर ने फिल्म 'परिचय' के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका का पहला राष्ट्रीय पुरस्कार जीता।
👉🏻इनके अतिरिक्त उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीते।
👉🏻6 फरवरी, 2022 को 92 वर्ष की आयु में लता मंगेशकर का निधन हो गया।

No comments:

Post a Comment

                                                        FLASH CARD                                                        SCIENCE CHAPTER 1 ...