Saturday, August 12, 2023

 विश्व हाथी दिवस

   
▪️प्रतिवर्ष 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस मनाया जाता है।
▪️इस दिवस का उद्देश्य हमारे पारिस्थितिकी तंत्र में हाथियों के महत्त्व को स्वीकार करना है।
▪️यह हाथियों के अवैध शिकार, पालतू हाथियों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार, उनके आवास को क्षति पहुँचाने जैसे कारकों को कम करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
▪️हाथी एक स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने के लिए ये अति आवश्यक होते हैं और हाथी जैव विविधता को भी बढ़ावा देते हैं।
▪️प्रोजेक्ट एलीफेंट द्वारा वर्ष 2017 की जनगणना के अनुसार भारत में जंगली एशियाई हाथियों की सबसे अधिक संख्या (29,964 अनुमानित) है, जो कि हाथियों की वैश्विक आबादी का लगभग 60% है।
▪️वर्ष 1991-92 में पर्यावरण और वन मंत्रालय की केंद्र प्रायोजित योजना के रूप में प्रोजेक्ट एलीफेंट शुरू किया गया था।
▪️विश्व में पिछले 75 वर्षों में हाथियों की आबादी में 50% की कमी आई है। वर्तमान जनसंख्या अनुमान से संकेत मिलता है कि विश्व में लगभग 50,000-60000 एशियाई हाथी हैं।
▪️वर्ष 2012 में अफ्रीकी और एशियाई हाथियों को होने वाली दिक्कतों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था।
▪️इस अभियान का उद्देश्य एक स्थायी वातावरण का निर्माण करना है जहाँ हाथियों के साथ होने वाले शोषण को रोका जा सके और उनकी देखभाल की जा सके।
▪️विश्व हाथी दिवस को पहली बार कनाडा के फिल्म निर्माता माइकल क्लार्क और पेट्रीसिया सिम्स द्वारा थाईलैंड में स्थित हाथी प्रजनन फाउंडेशन के साथ मनाया गया था।
▪️वर्ष 2012 में पेट्रीसिया सिम्स ने वर्ल्ड एलीफेंट सोसायटी नामक एक संगठन की स्थापना की। संगठन हाथियों के सामने आने वाले खतरों और विश्व स्तर पर उनकी रक्षा करने की अनिवार्यता के बारे में जागरूकता पैदा करने में सफल रहा है।

No comments:

Post a Comment

                                                        FLASH CARD                                                        SCIENCE CHAPTER 1 ...