Friday, June 9, 2023

 विश्व महासागर दिवस

❖ प्रतिवर्ष 8 जून को सम्पूर्ण विश्व में महासागरों के प्रति जागरूकता फ़ैलाने के लिए विश्व महासागर दिवस (World Ocean Day) का आयोजन किया जाता है।
❖ विश्व महासागर दिवस मनाए जाने का प्रस्ताव वर्ष 1992 में रियो डी जेनेरियो में आयोजित 'पृथ्वी ग्रह' नामक फोरम में लाया गया था।
❖ इसी दिन विश्व महासागर दिवस को हमेशा मनाए जाने की घोषणा भी की गई थी, लेकिन संयुक्त राष्ट्र संघ ने इससे संबंधित प्रस्ताव को वर्ष 2008 में पारित किया था और इस दिन को आधिकारिक मान्यता प्रदान की थी।
❖ पहली बार विश्व महासागर दिवस 8 जून, 2009 को मनाया गया था।
❖ वर्ष 2023 के लिए इस दिवस की थीम : ‘ग्रह महासागर: ज्वार बदल रहे हैं’ (Planet Ocean: tides are changing) है।
❖ इसका उद्देश्य केवल महासागरों के प्रति जागरूकता फैलाना ही नहीं, बल्कि दुनिया को महासागरों के महत्त्व और भविष्य में इनके सामने खड़ी चुनौतियों से भी अवगत करवाना है।
❖ इस दिन कई महासागरीय पहलुओं; जैसे- सामुद्रिक संसाधनों के अंधाधुंध उपयोग, पारिस्थितिक संतुलन, खाद्य सुरक्षा, जैव-विविधता तथा जलवायु परिवर्तन आदि पर भी प्रकाश डाला जाता है।

No comments:

Post a Comment

                                                        FLASH CARD                                                        SCIENCE CHAPTER 1 ...