Thursday, June 1, 2023

 अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस

❖ प्रतिवर्ष 1 जून को अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस का आयोजन किया जाता है। 

❖ इसका उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करना है।

❖ सर्वप्रथम वर्ष 1949 में रूस में अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस का आयोजन किया गया था, जिसका निर्णय मॉस्को में अंतर्राष्ट्रीय महिला लोकतांत्रिक संघ की एक विशेष बैठक में लिया गया था। 

❖ 1 जून, 1950 को विश्व के 51 देशों में अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस पहली बार मनाया गया था। 

❖ इस दिन बच्चों को उपहार प्रदान किए जाते हैं तथा उनके लिए विशेष समारोहों का आयोजन किया जाता है।

❖ वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में करीब 43 लाख से ज्यादा बच्चे बाल मजदूरी करते हैं। 

❖ यूनिसेफ के अनुसार विश्व के कुल बाल मजदूरों में 12 फीसदी की हिस्सेदारी अकेले भारत की है। 

❖ सम्पूर्ण विश्व में बाल श्रम की क्रूरता को समाप्त करने के लिए प्रतिवर्ष 12 जून को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाया जाता है।

No comments:

Post a Comment

                                                        FLASH CARD                                                        SCIENCE CHAPTER 1 ...