Tuesday, May 2, 2023

 ‘विश्व टूना दिवस’

⬧ प्रतिवर्ष 2 मई को टूना मछली (Tuna Fish) के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए सम्पूर्ण विश्व में ‘विश्व टूना दिवस’ मनाया जाता है।
⬧ यह दिन संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा टूना मछली के महत्त्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए स्थापित किया गया है।
⬧ विश्व टूना दिवस को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) द्वारा दिसंबर, 2016 में 71/124 के प्रस्ताव को ग्रहण कर आधिकारिक रूप से घोषित किया गया था।
⬧ संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, विश्व में कई देश खाद्य सुरक्षा और पोषण दोनों के लिए टूना मछली पर निर्भर है।
⬧ संयुक्त राष्ट्र ने सतत मात्स्यिकी प्रथाओं के बारे में और टूना की भारी माँग से इसे होने वाले खतरों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए इस दिवस की स्थापना की थी।
⬧ टूना मछली अपने स्वस्थ और स्वादिष्ट मांस के लिए विश्व स्तर पर लोकप्रिय है। टूना मछली ओमेगा-3 से समृद्ध है और इसमें मिनरल्स, प्रोटीन और विटामिन बी-12 भी पाया जाता है।

No comments:

Post a Comment

                                                        FLASH CARD                                                        SCIENCE CHAPTER 1 ...