माउंट एवरेस्ट दिवस
⬧ प्रतिवर्ष 29 मई को ‘माउंट एवरेस्ट दिवस’ का आयोजन किया जाता है।⬧ 29 मई, 1953 को न्यूज़ीलैंड के पर्वतारोही एडमंड हिलेरी (Edmund Hillary) और उनके तिब्बती गाइड तेनज़िंग नोर्गे (Tenzing Norgay) द्वारा पहली बार माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई की गई थी।
⬧ इस पर्वत को तिब्बत में ‘चोमोलुंग्मा’, नेपाल में ‘सागरमाथा’ तथा चीन में ‘माउंट कोमोलंगमा’ के नाम से जाना जाता है।
⬧ माउंट एवरेस्ट दिवस नेपाल के पर्वतीय पर्यटन को बढ़ावा देने का भी एक महत्त्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।
⬧ नेपाल और तिब्बत (चीन का एक स्वायत्त क्षेत्र) के बीच स्थित तकरीबन 8,848 मीटर (29,035 फीट) ऊँचा माउंट एवरेस्ट हिमालय पर्वत शृंखला की एक चोटी है, जिसे पृथ्वी का सबसे ऊँचा बिंदु माना जाता है।
⬧ इसकी ऊँचाई 8,848 मीटर है, जो कि भारत के 'पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर' (PoK) में स्थित विश्व के दूसरे सबसे ऊँचे पर्वत के-2 (K-2) से 200 मीटर अधिक है।
⬧ वर्ष 2020 में नेपाल और चीन ने माउंट एवरेस्ट की संशोधित ऊँचाई 8,848.86 मीटर घोषित की है। नई ऊँचाई पिछली माप से 86 सेमी. अधिक है।
⬧ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थित K-2 पर्वत की आधिकारिक ऊँचाई 8,611 मीटर है। इस पर्वत का नाम भारत के पूर्व महासर्वेक्षक ‘जॉर्ज एवरेस्ट’ के नाम पर रखा गया था।
No comments:
Post a Comment