Monday, May 15, 2023

 देवेन्द्रनाथ टैगोर

▪️देवेंद्रनाथ ठाकुर का जन्म  15 मई, 1817 में बंगाल में हुआ था।
▪️देवेन्द्रनाथ टैगोर ने राजाराम मोहन राय के विचारों से प्रभावित होकर 1839 ई. में 'तत्वबोधिनी सभा' की स्थापना की।
▪️राजा राम मोहनराय के बाद 1843 ई. में देवेन्द्रनाथ टैगोर ने ब्रह्म समाज को पुनर्जीवित किया।
▪️1865 ई. (1867 ई.-RBSE12th) में देवेन्द्रनाथ टैगोर ने केशवचंद्र सेन को आचार्य के पद से हटा दिया। ब्रह्म समाज दो भागों में बँट गया।
▪️देवेन्द्रनाथ टैगोर का समाज 'आदि ब्रह्म समाज' एवं केशवचन्द्र सेन का समाज 'भारत का ब्रह्म समाज' (भारतीय ब्रह्म समाज) कहलाया ।
▪️देवेन्द्रनाथ टैगोर के नेतृत्व में ब्रह्म समाज ने विधवा विवाह का समर्थन, स्त्री शिक्षा को बढ़ावा, बहुपत्नी प्रथा का उन्मूलन तथा   आडंबरपूर्ण धार्मिक कर्मकांडों को समाप्त करने जैसे सराहनीय कार्यों पर बल दिया।
▪️19 जनवरी,1905 को देवेन्द्रनाथ का निधन हो गया।

No comments:

Post a Comment

                                                        FLASH CARD                                                        SCIENCE CHAPTER 1 ...