Sunday, April 9, 2023

 कोफी ए. अन्नान

▪️कोफी ए. अन्नान का जन्म 8 अप्रैल, 1938 को घाना के गोल्ड कोस्ट में हुआ था।
▪️उनकी प्रारम्भिक शिक्षा मफिन्तिस्म स्कूल से हुई। 
▪️वर्ष 1957 में फ़ोर्ड फ़ाउंडेशन की छात्रवृत्ति पर अन्नान अमेरिका गए तथा मिनसोटा राज्य के सेंट पॉल शहर में मैकैलेस्टर कॉलेज से अर्थशास्त्र की पढ़ाई की।
▪️कोफी ए. अन्नान ने वर्ष 1961 में अन्तर्राष्ट्रीय संबंध में जिनेवा के ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंटरनेशनल स्टडीज़ से डिग्री प्राप्त की।
▪️कोफी ए. अन्नान ने वर्ष 1962 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) में बजट अधिकारी के रूप में कार्य शुरू किया।
▪️वर्ष 1965 से वर्ष 1972 तक उन्होंने इथियोपिया की राजधानी अद्दीस अबाबा में संयुक्त राष्ट्र की इकॉनोमिक कमीशन फ़ॉर अफ्रीका में काम किया।
▪️वर्ष 1997 से वर्ष 2006 तक कोफी ए. अन्नान संयुक्त राष्ट्र के महासचिव रहे।
▪️उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में अपने कार्यकाल के दौरान एड्स, टी. बी. और मलेरिया से लड़ने के लिए एक वैश्विक कोष बनाया।
▪️उन्होंने अमेरिका के नेतृत्व में इराक पर हुए हमले को अवैध करार दिया।
▪️इन्होंने वर्ष 2005 में मानवाधिकार परिषद् तथा शांति संस्थापक आयोग की स्थापना की।
▪️इन्हें वर्ष 2001 का नोबेल शांति पुरस्कार मिला।
▪️संयुक्त राष्ट्र के महासचिव कोफी ए. अन्नान का 80 साल की आयु में 18 अगस्त, 2018 को स्विट्ज़रलैण्ड में निधन हो गया।

No comments:

Post a Comment

                                                        FLASH CARD                                                        SCIENCE CHAPTER 1 ...