Tuesday, April 18, 2023

 अल्बर्ट आइंस्टीन

●  अल्बर्ट आइंस्टीन का जन्म 14 मार्च, 1879 को जर्मनी के यहूदी परिवार में हुआ।
●  उनके पिता हरमन आइंस्टीन एक इंजीनियर और सेल्समेन थे, जबकि उनकी माता का नाम पोलिन आइंस्टीन था।
●  1880 ई. में उनका परिवार म्यूनिख शहर चला गया।
●  1895 ई. में आइंस्टीन ने 16 साल की उम्र में स्विस फ़ेडरल पॉलिटेक्निक, ज्यूरिख की एंट्रेंस परीक्षा दी, जो बाद में Edigenossische Technische Hochschule (ETH) के नाम से जानी जाती थी।
●  भौतिकी और गणित के विषय को छोड़कर बाकी दूसरे विषयों में वे पर्याप्त मार्क्स पाने में असफल हुए और अंत में पॉलिटेक्निक के प्रधानाध्यापक की सलाह पर आर्गोवियन कैनटोनल स्कूल, आरु, स्विट्ज़रलैंड चले गए।
●  प्रकाश की क्वांटम थ्योरी – आइंस्टीन की प्रकाश की क्वांटम थ्योरी में उन्होंने ऊर्जा की छोटी थैली की रचना की जिसे ‘फोटोन’ कहा जाता है। उनकी इस थ्योरी में उन्होंने कुछ धातुओं से इलेक्ट्रॉन्स के उत्सर्जन को समझाया। उन्होंने फोटो इलेक्ट्रिक इफ़ेक्ट की रचना की।
●  ब्रोव्नियन मूवमेंट – यह अल्बर्ट आइंस्टीन की सबसे बड़ी खोज थी, जहाँ उन्होंने परमाणु के निलंबन में जिगज़ैग मूवमेंट का अवलोकन किया, जो कि अणु और परमाणुओं के अस्तित्व के प्रमाण में सहायक है।
●  स्पेशल थ्योरी ऑफ़ रिलेटिविटी – अल्बर्ट आइंस्टीन की इस थ्योरी में समय और गति के सम्बन्ध को समझाया है। ब्रह्माण्ड में प्रकाश की गति को निरंतर और प्रकृति के नियम के अनुसार बताया है।
●  वर्ष 1905 में 26 वर्ष की आयु में उन्होंने सापेक्षिकता का सिद्धांत प्रतिपादित किया तथा इस विषय पर उन्होंने केवल चार लेख लिखे तथा आइंस्टीन को अपनी इसी खोज के लिए विश्व प्रसिद्ध नोबेल पुरस्कार मिला।
●  अल्बर्ट आइंस्टीन का निधन 18 अप्रैल, 1955 को ब्रिटेन में हुआ था।

No comments:

Post a Comment

                                                        FLASH CARD                                                        SCIENCE CHAPTER 1 ...