Monday, March 20, 2023

                           विश्व गौरैया दिवस

▪️ प्रतिवर्ष 20 मार्च को विश्व गौरैया दिवस मनाया जाता है।
▪️ इस दिवस का उद्देश्य गौरैया के बारे में जागरूकता बढ़ाना एवं घरेलू गौरैया के संरक्षण को सुनिश्चित करना है।
▪️ सर्वप्रथम ‘द नेचर फॉरएवर सोसाइटी ऑफ इंडिया’ एवं ‘फ्राँस के इको-एसआईएस एक्शन फाउंडेशन’ द्वारा विश्व गौरैया दिवस मनाने का विचार रखा गया था।
▪️ पहला विश्व गौरैया दिवस वर्ष 2010 में मनाया गया था।
▪️ वर्ष 2023 के लिए इस दिवस की थीम ‘अनाज के खेतों के लिए एक आंदोलन’ है।
▪️ गौरैया के संरक्षण और शहरी जैव विविधता के महत्त्व को ध्यान में रखते हुए इसे एक मंच के रूप में उपयोग करने पर विचार किया गया।
▪️ घरेलू गौरैया दुनिया में सबसे व्यापक और सामान्य तौर पर देखा जाने वाला जंगली पक्षी है।

No comments:

Post a Comment

                                                        FLASH CARD                                                        SCIENCE CHAPTER 1 ...