विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस
▪️ प्रतिवर्ष 15 मार्च को उपभोक्ता आंदोलन और अन्य प्रभावशाली प्रतिभागी उपभोक्ता अधिकार, संरक्षण और सशक्तीकरण पर वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस का आयोजन किया जाता है।▪️ इस वर्ष विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस की थीम ‘स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन के माध्यम से उपभोक्ताओं को सशक्त बनाना’ (Empowering Consumers Through Clean Energy Transitions) रखी गई है।
▪️ उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने के लिए देश में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 बनाया गया है।
▪️ उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए देशभर में 500 से भी अधिक ज़िला उपभोक्ता फोरम हैं तथा प्रत्येक राज्य में एक राज्य उपभोक्ता आयोग है, जबकि राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग नई दिल्ली में स्थित है।
▪️ भारत में प्रतिवर्ष 24 दिसंबर को ‘राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस’ मनाया जाता है।
No comments:
Post a Comment