कार्ल मार्क्स
▪️ कार्ल मार्क्स का पूरा नाम कार्ल हेनरिच मार्क्स था।▪️ इनका जन्म 5 मई, 1818 को प्रशिया (जर्मनी) में हुआ था।
▪️ इनके पिता का नाम हेनरिच मार्क्स व माता का नाम हेनरीएट प्रिजबर्ग था।
▪️ 17 वर्ष की अवस्था में मार्क्स ने कानून का अध्ययन करने के लिए बॉन विश्व विद्यालय में प्रवेश लिया।
▪️ ये हीगेल के दर्शन से बहुत प्रभावित हुए थे।
▪️ वर्ष 1839-1841 में उसने दिमॉक्रितस और एपीक्यूरस के प्राकृतिक दर्शन पर शोध – प्रबंध लिखकर डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की।
▪️ वर्ष 1859 में मार्क्स ने अपने अर्थशास्त्रीय अध्ययन के निष्कर्ष ‘जूर क्रिटिक दर पोलिटिशेन एकानामी’ नामक पुस्तक में प्रकाशित किए।
▪️ इसका प्रथम भाग वर्ष 1867 में ‘दास कैपिटल’ के नाम से प्रकाशित किया गया।
▪️ कार्ल मार्क्स को अपनी किताब ‘द कम्यूनिस्ट मेनिफेस्टो’ (1848) और ‘दास कैपिटल’ के लिए मुख्य रूप से प्रसिद्धि प्राप्त है।
▪️ ‘दास कैपिटल के शेष भाग इनकी मृत्यु के बाद संपादित करके प्रकाशित किए गए थे।
▪️ मार्क्स का स्मारक बर्लिन में स्थापित है।
▪️ ‘वर्ग संघर्ष का सिद्धान्त कार्ल मार्क्स के वैज्ञानिक समाजवाद’ का मेरुदंड है।
▪️ पूर्वी जर्मनी में बर्लिन की दीवार के पतन तक कार्ल मार्क्स का चित्र वहाँ के उच्चतम मूल्य के नोटों पर था।
▪️ कार्ल मार्क्स का निधन 14 मार्च, 1883 को ब्रिटेन में हुआ था।
No comments:
Post a Comment