Monday, March 6, 2023

 टॉप  हेडलाइंस : 06 March 2023

──────────────────────
1. सर्वोच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया कि CEC और ECs को एक समिति की सलाह पर राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाना चाहिए।
2. हॉकी इंडिया ने क्रेग फुल्टन को भारतीय पुरुष हॉकी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है।

3. झारखंड सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 1.16 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है।
4. खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने 04 मार्च 2023 को पंजाब के रोपड़ से युवा उत्सव - इंडिया
@2047 का शुभारंभ किया।

5. कडपा जिले के पुष्पगिरी क्षेत्रम में 13वीं शताब्दी के मंदिर की खोज की गई है।
6. अभ्यास शिन्यू मैत्री में भारतीय वायुसेना की भागीदारी भारत-जापान रक्षा संबंधों में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

7. केंद्र सरकार हैदराबाद, तेलंगाना में बेगमपेट हवाई अड्डे पर नागरिक उड्डयन अनुसंधान संगठन (सीएआरओ) की स्थापना करेगी।
8. आरबीआई ने अमेजन पे (इंडिया) पर 3.06 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है।

9. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में 'कैच द रेन 2023 कैंपेन' लॉन्च किया।
10. एनटीपीसी को 'विद्युत उत्पादन में उत्कृष्ट योगदान' के लिए सीबीआईपी पुरस्कार 2022 प्राप्त हुआ।

11. जिष्णु बरुआ को बिजली नियामक केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग (सीईआरसी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
12. अमेरिका ने ईरान पर तेल और पेट्रो रसायन की बिक्री से संबंधित नए प्रतिबंध लगाए हैं।

13. विनिर्माण क्रय प्रबंधक सूचकांक (परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स-PMI) जनवरी 2023 के 55.4 से घटकर फरवरी 2023 में 55.3 पर आ गया।
14. संयुक्त राज्य अमेरिका जर्मनी में युद्ध योजना अभ्यास की मेजबानी कर रहा है।

15. रश्मि शुक्ला को सशस्त्र सीमा बल का महानिदेशक नियुक्त किया गया।
16. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भोपाल में 7वें अंतर्राष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का उद्घाटन किया।

17. वो वान थुओंग वियतनाम के नए राष्ट्रपति चुने गए।
18. पोर्टर पुरस्कार 2023 केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय को दिया गया।

19. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 5वां जन औषधि दिवस 2023 मनाया गया।
20. प्रतिस्पर्धा कानून के अर्थशास्त्र पर 8वां राष्ट्रीय सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित हुआ।

21. भारत ने 03 मार्च 2023 को नई दिल्ली में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी की।
22. मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में राज्य चुनावों के परिणाम घोषित किए गए।

23. विश्व बैंक ने महिला, व्यवसाय और कानून 2023 रिपोर्ट जारी की।
24. विश्व वन्यजीव दिवस: 3 मार्च

25. ओडिशा के तीन जिलों में सोने की खानें मिली हैं।
26. अडानी समूह की कंपनियों पर हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट पर उच्चतम न्यायालय द्वारा एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया।

27. सेबी ने एनएसई (NSE) को रुपए डेनोमीनेटेड Nymex WTI कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट शुरू करने की अनुमति दी है।
28. शहरी शीतलन कार्यक्रम को लागू करने के लिए तमिलनाडु और यूएनईपी (UNEP) ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

No comments:

Post a Comment

                                                        FLASH CARD                                                        SCIENCE CHAPTER 1 ...