Sunday, January 8, 2023

  टॉप  हेडलाइंस : 05 जनवरी 2023

──────────────────────
1. राष्ट्रपति ने राजस्‍थान में; राजभवन जयपुर में संविधान उद्यान का उद्घाटन किया; राजस्थान में सौर ऊर्जा क्षेत्रों के लिए ट्रांसमिशन प्रणालियों का वर्चुअल रूप से उद्घाटन किया और 1000 मेगावाट की बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखी
2. प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस को संबोधित किया
3. केंद्र सरकार ने लद्दाख की विशिष्ट संस्कृति, भाषा और रोजगार के संरक्षण के लिए एक उच्चाधिकार समिति गठित की
4. यूआईडीएआई ने ‘घर के मुखिया’ पर आधारित ऑनलाइन पते में सुधार की सुविधा शुरू की
5. एडीबी और भारत ने असम में कनेक्टिविटी में सुधार के लिए 300 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए
6. त्रिपुरा में बिजली क्षेत्र को मजबूत करने के लिए, एडीबी और भारत ने 220 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए
7. एनटीपीसी ने पीएनजी नेटवर्क में पहली हरित हाइड्रोजन मिश्रण परियोजना प्रारंभ की
8. क्रोएशिया पूर्णतया एकीकृत यूरोपीय संघ का सदस्य बना
9. भारत की बेरोजगारी दर 16 महीनों में उच्चतम स्तर पर पहुंची
10. किसी मंत्री के बयान को परोक्ष रूप से भी सरकार का बयान नहीं कहा जा सकता- उच्‍चतम न्‍यायालय
11. उच्‍चतम न्‍यायालय ने कहा- सिनेमाघर लोगों को अपना खाना लाने से रोक सकते हैं
12. केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चिनाब नदी पर बेली सस्पेंशन ब्रिज का उद्घाटन किया
13. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 724 करोड़ रुपये की लागत वाली 28 सीमा आधारभूत परियोजनाएं राष्‍ट्र को समर्पित की
14. असम में पिछले वर्ष में गैंडो के अवैध शिकार की एक भी घटना नहीं
15. गुजरात में शत्रुंजय तीर्थ पर जैन समुदाय का आंदोलन
16. भारत बैंकॉक के अपने मुख्‍यालयों में एपीपीयू का नेतृत्‍व संभालेगा
17. केंद्र सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के लिए खिलाड़ियों के अनिवार्य सत्यापन और भारत में स्थायी पता के नियम निर्धारित किये
18. रक्षा, शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमशीलता मंत्रालय और सभी तीन सेवाओं ने अग्निवीरों की शिक्षा जारी रखने के लिए हितधारकों के साथ आशय पत्रों पर हस्‍ताक्षर किए
19. केरल ने अयमानम गाँव को महिलाओं के अनुकूल स्थलों के केंद्र के रूप में बदलने की योजना बनाई
20. G20 शिखर सम्मेलन से जुड़े व्यक्ति और संगठन स्पीयर फिशिंग के निशाने पर: CERT-In
21. आरबीआई ने महत्वपूर्ण घरेलू बैंकों की लिस्ट जारी की
22. केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने केरल के कन्नूर में भारतीय पुस्तकालय कांग्रेस का उद्घाटन किया
23. 200 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ गंवाने वाले पहले व्यक्ति बने Elon Musk
24. सरकार ने 100 और K9-वज्र खरीदने की प्रक्रिया शुरू की
25. ढाका साहित्य महोत्सव का 10वां संस्करण 5-8 जनवरी को होगा
26. कौस्तव चटर्जी बने भारत के 78वें ग्रैंडमास्टर
27. 89 साल की उम्र में मशहूर गायिका सुमित्रा सेन का निधन
28. पिछले दो दशकों में पहली बार 2022 में असम में किसी गैंडे का शिकार नहीं हुआ।
29. हाइड्रोजन ट्रेन शुरू करने वाला चीन दूसरा देश बन गया है।
30. भारत जनवरी 2023 से एपीपीयू का नेतृत्व संभालेगा।
31. विश्व ब्रेल दिवस: 04 जनवरी
32. यूआईडीएआई ने घर के मुखिया की सहमति से आधार में पते को ऑनलाइन अपडेट करने की अनुमति दी।
33. अग्निवीरों की शिक्षा जारी रखने के लिए एमओडी, एमओई, एमएसडीई और तीनों सेवाओं ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
34. हिमाचल प्रदेश सरकार बेसहारा लोगों के लिए मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष की स्थापना करेगी।
35. भारत और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने कई राज्यों में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए 1.22 अरब डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
36. कन्नूर में केरल के मुख्यमंत्री द्वारा इंडियन लाइब्रेरी कांग्रेस का उद्घाटन किया गया।
37. सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ ने फैसलों (जजमेंट) तक पहुंच प्रदान करने के लिए ई-एससीआर परियोजना शुरू करने की घोषणा की।
38. रक्षा मंत्री ने 3 जनवरी को अरुणाचल प्रदेश में सियोम पुल का उद्घाटन किया।
3o. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जयपुर में संविधान पार्क का उद्घाटन किया।
40. कैप्टन शिवा चौहान सियाचिन ग्लेशियर में ऑपरेशनल रूप से तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं।

Credit - प्रतियोगिता दर्पण

No comments:

Post a Comment

                                                        FLASH CARD                                                        SCIENCE CHAPTER 1 ...