Wednesday, December 14, 2022

 राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 2022

"CONSERVE ENERGY TODAY
        TO MAKE BRIGHTER TOMORROW"
⬧    राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस प्रत्येक वर्ष 14 दिसंबर को मनाया जाता है।
⬧    इसका उद्देश्य ऊर्जा दक्षता और संरक्षण में देश की उपलब्धियों को प्रदर्शित करना है।
⬧    भारत में ऊर्जा संरक्षण अधिनियम को वर्ष 2001 में ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) द्वारा निष्पादित किया गया था।
⬧    ऊर्जा दक्षता ब्यूरो एक सांविधिक निकाय है, जो भारत सरकार के अधीन आता है। 
⬧    यह ऊर्जा का उपयोग कम करने के लिए नीतियों और रणनीतियों के विकास में मदद करता है।
⬧    भारत में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस लोगों को ऊर्जा के महत्त्व के साथ-साथ ऊर्जा  दक्षता एवं मितव्ययता के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है।
⬧    ऊर्जा संरक्षण की योजना की दिशा में अधिक से अधिक प्रभाव प्राप्त करने के लिए ऊर्जा संरक्षण प्रत्येक मनुष्य के व्यवहार में निहित होना चाहिए।
⬧    यह ऊर्जा की खपत को कम करने और ऊर्जा की हानि को रोकने के लिए लोगों को कुशल ऊर्जा उपयोग के लिए प्रोत्साहित करता है।

No comments:

Post a Comment

                                                        FLASH CARD                                                        SCIENCE CHAPTER 1 ...