भारतीय नौसेना दिवस
⬧ भारतीय नौसेना की भूमिका के सम्मान में तथा वर्ष 1971 के इंडो-पाक युद्ध के दौरान कराची हार्बर में पाकिस्तान के नौसेना मुख्यालय पर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' में नौसेना की उपलब्धियों को मनाने के लिए प्रतिवर्ष 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है।⬧ 4 दिसंबर, 1971 को पाकिस्तान के साथ युद्ध में भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन ट्राइडेंट के तहत कराची बंदरगाह पर एक ही रात में पाकिस्तान के तीन जलपोतों को नष्ट कर दिया था।
⬧ परंपरागत रूप से माननीय राष्ट्रपति और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में नई दिल्ली में नौसेना दिवस समारोह आयोजित किया जाता है।
⬧ नौसेना दिवस समारोह का उद्देश्य अधिक आउटरीच को बढ़ावा देना, हमारे नागरिकों के बीच सामुद्रिक जानकारी बढ़ाना एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति नौसेना के योगदान पर प्रकाश डालना है।
⬧ भारतीय नौसेना की स्थापना 1612ई. में ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा की गई थी।
⬧ भारतीय नौसेना की अध्यक्षता सर्वोच्च कमांडर के रूप में भारत के राष्ट्रपति करते हैं।
⬧ भारतीय नौसेना का आदर्श वाक्य है- ‘शं नो वरुणः’ अर्थात् ‘जल के देवता वरुण हमारे लिए शुभ हों।’
⬧ भारतीय नौसेना के कुछ शुरुआती अभियानों में वर्ष 1961 में गोवा को पुर्तगाल से मुक्त कराने में उसका योगदान शामिल है।
⬧ आईएनएस विक्रांत के कमीशनिंग के दौरान भारतीय नौसेना के नए ध्वज का अनावरण किया गया है।
No comments:
Post a Comment