राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 (NCF 2005)
पार्ट 2
प्रश्न33 राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 के अनुसार प्राथमिक स्तर पर भाषा
का माध्यम होना चाहिए?
उत्तर- मातृभाषा
प्रश्न34 राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 के अनुसार कक्षा में एक शिक्षक की भूमिका कैसी होनी चाहिए?
उत्तर- एक उत्प्रेरक के रूप में
प्रश्न35 राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 के अनुसार बच्चों के आकलन का सही तरीका है?
उत्तर- दैनिक गतिविधियां
प्रश्न36 कला विषय को स्कूली शिक्षा के किस स्तर पर शामिल किए जाने पर बल देना चाहिए?
उत्तर- प्राथमिक स्तर, पूर्व प्राथमिक स्तर एवं उच्च प्राथमिक स्तर
प्रश्न37 भीड़भाड़ वाली कक्षाओं में किस अध्यापन की बात करनी निरर्थक है?
उत्तर- सृजनशीलता
प्रश्न38 राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 किस सूझ के आधार पर पाठ्यचर्या के बोझ को कम करने पर बल देती है?
उत्तर- शिक्षा बिना बोझ के
प्रश्न39 राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 के अनुसार गणित शिक्षण का लक्ष्य होना चाहिए?
उत्तर- अमूर्त चिंतन का निर्माण करना, तार्किक ढंग से सोचना एवं संचालित करने की योग्यता का विकास करना।
प्रश्न40 NCF-2005 की संस्तुतियों के अनुसार, कक्षा एक एवं कक्षा दो की विद्यार्थियों के लिए मूल्यांकन का तरीका होना चाहिए?
उत्तर- प्रेक्षण के आधार पर
प्रश्न41 ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड परिणाम था?
उत्तर- राष्ट्रीय शैक्षिक योजना 1986 का
प्रश्न42 नाटक विधि में रुचि लेते हैं?
उत्तर- प्राथमिक स्तर के छात्र
प्रश्न43 यदि आप कक्षा में रामायण प्रकरण पढ़ाना चाहते हैं तो कौन सी विधि को श्रेष्ठ मानेंगे?
उत्तर- कहानी विधि
प्रश्न44 पढ़ाते समय चित्र दिखाने में सबसे महत्वपूर्ण लाभ है?
उत्तर– पाठ को समझाने में सहायक
प्रश्न45 शिक्षा के क्षेत्र में पाठ्यचर्या शब्दावली की ओर संकेत करता है?
उत्तर- विद्यालय का संपूर्ण कार्यक्रम जिसमें प्रतिदिन अनुभव प्राप्त करते हैं।
प्रश्न46 NCF-2005 में सुझाव दिया गया जिसमें सूचना को क्या मानने से बचा जाए?
उत्तर- ज्ञान
प्रश्न47 NCF-2005 सिफारिश करता है कि प्राथमिक स्तर पर गणित की शिक्षा का केंद्र होना चाहिए?
उत्तर- कक्षा में पढ़ाई गए टॉपिक को विद्यार्थियों के दैनिक जीवन से जोड़ना।
प्रश्न48 NCF-2005 में गणित की लंबी आकृति का मतलब क्या है?
उत्तर- एक संकल्पना पर दूसरी संकल्पना बनाना
प्रश्न49 NCF-2005 के अनुसार बच्चों की गलतियां क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर- यह समाधान को पहचानने में सहायता करती है।
प्रश्न50 विद्यालय शिक्षा का अब तक का नवीनतम राष्ट्रीय दस्तावेज कौन सा है?
उत्तर- NCF-2005
No comments:
Post a Comment