Wednesday, November 23, 2022

 8 बाल वैज्ञानिकों का रीजनल स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए चयन

क्लस्टर लेवल बाल विज्ञान कांग्रेस  का जवाहर नवोदय विद्यालय जैदा जिला श्योपुर में हुआ आयोजन

कुल 17 जवाहर नवोदय विद्यालय के बाल वैज्ञानिक समूहों ने किया प्रतिभाग

भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की नवोदय विद्यालय समिति भोपाल रीजन द्वारा उज्जैन क्लस्टर का बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन सोमवार और मंगलवार दिनाक 21,22 नवम्बर 2022 को जवाहर नवोदय विद्यालय जैदा जिला श्योपुर  में  किया गया। कार्यक्रम में उज्जैन क्लस्टर के विभिन्न 17 विद्यालयों के लगभग 60 बाल वैज्ञानिक समहों ने प्रतिभाग किया जिसमें से 8 समूहों का चयन रीजनल स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस हेतु किया गया।

चयनित बाल वैज्ञानिक समूहों  में उज्जैन क्लस्टर के विभिन्न जेएनवी के 6 सीनियर और 2 जूनियर समूहो का चयन रीजनल स्तरीय के लिए चयनित हुए। सभी बाल वैज्ञानिकों को श्योपुर के कूनो राष्ट्रीय पार्क के डी एफ ओ  श्री पी के वर्मा  तथा सीएमओ डॉ  सक्सेना , जेएनवी श्योपुर के प्राचार्य के के कटियार  ने  प्रमाण पत्र, मेडल   देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डीएफओ वर्मा  तथा डॉक्टर सक्सेना ने चयनित बच्चो को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों को जीवन मे अफलता से हताश नही होना चाहिए और अनवरत मेहनत कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाना चाहिए। बाल वैज्ञानिकों के प्रोजेक्ट का मूल्यांकन निर्णायक मंडल के सदस्यों के के कटियार प्राचार्य जेएनवी श्योपुर, गिरीश सक्सेना प्राचार्य जेएनवी राजगढ़ , संतोष कुमार चौरसिया पीजीटी रसायन विज्ञान जेएनवी झाबुआ 2, और जिला श्योपुर के एनसीएसएसी प्रभारी एस के दुबे  ने किया। कार्यक्रम में आभार विद्यालय की उप प्राचार्या श्रीमती कटियार  द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख भूमिका विक्रम सिंह चौधरी, श्री उपाध्याय जी, श्री तोमर जी , श्री खान जी ,योगेश जी, रसायन विज्ञान शिक्षक राजेश वर्मा, संगीत व हिंदी शिक्षक मीणा जी, राजेंद्र जी ने दिया।
















No comments:

Post a Comment

                                                        FLASH CARD                                                        SCIENCE CHAPTER 1 ...