Monday, September 19, 2022

थांदला नवोदय विद्यालय में हैंड वाश डे मनाया गया

 हैंड वॉश डे 



थांदला,  हाथ धोएंगे तो बीमारियों से दूर रहेंगे। लोगों को हाथ धोने के फायदों के प्रति जागरूक करने के मकसद से  हैंड वॉशिंग डे की शुरुआत विश्व में 2008 में की गई थी। हर साल नवोदय विद्यालय में हैंड वाश डे मनाया गया। प्राचार्या भावना शेल्के ने बताया कि  अगर आप अपने हाथों को साफ रखेंगे तो आप तंदुरुस्त रहेंगे। खाना खाने से पहले, खाना खाने के बाद और किसी को खाना खिलाने से पहले हाथ जरूर वॉश करें। तभी आप और आपका परिवार बीमारियों से महफूज रह सकता है। प्राचार्य मैडम ने विद्यालय की छात्र, छात्राओ के साथ मिलकर खुद हाथ धोने के सभी स्टेप्स को करके बताया है। छात्राओं में मुख्य रूप से कक्षा 7वी सावित्री, प्रियांशी,निशा,कला,शिवानी,  श्रेया ने प्रतिभाग किया

 कोरोनाकाल में हाथ वॉश करने की अहमियत और ज्यादा बढ़ गई है। विद्यालय स्टाफ नर्स टिंटू जोसेफ ने बताया कि अगर आप को तंदुरुस्त रहना है, तो बार-बार हाथ धोएं। आप जानते हैं कि हैंड वॉश करके श्वसन और आंतों के रोगों को 25-50 फीसदी तक कम किया जा सकता है।

शिक्षक चौरसिया ने भी बताया की इस दिन को मानने का मकसद है कि साबुन से  लोगों को हाथ धोने के फायदों के प्रति जागरूक करना है। बाल मृत्यु दर, सांस से संबंधित बीमारियां और डायरिया पर कंट्रोल करने के लिए इस अभियान की शुरुआत की गई थी। साबुन से हाथ वॉश करना एक आसान काम है, जिसके जरिए सांस से संबंधित रोगों से होने वाली मृत्यु का आंकड़ा 25% तक कम किया जा सकता है। जबकि डायरिया से होने वाली मौत में 50% तक की कटौती की जा सकती है। दुनियाभर में 60% से ज्यादा स्वास्थ्य कार्यकर्ता हाथ धोने के नियमों का पालन नहीं करते


No comments:

Post a Comment

                                                        FLASH CARD                                                        SCIENCE CHAPTER 1 ...