Saturday, February 10, 2024

 राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस

● राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस प्रतिवर्ष 10 फरवरी को आयोजित किया जाता है।
● केवल दो राज्यों ‘राजस्थान और मध्य प्रदेश’ में एसटीएच का संक्रमण बीस प्रतिशत से कम है इसलिए इन राज्यों में कृमि मुक्ति के वार्षिक चरण की सिफ़ारिश की गई  है।
● अन्य सभी राज्यों/संघ शासित प्रदेशों में कृमि मुक्ति के द्विवार्षिक चरण का आयोजन किया गया है।
● स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, सभी राज्यों/संघ शासित प्रदेशों को सब स्तरों पर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनडीडी) के कार्यान्वयन से संबंधित दिशा-निर्देश देने के लिए एक नोडल एजेंसी है।
● यह कार्यक्रम छोटी अवधि के दौरान बड़ी संख्या में बच्चों तक पहुँचने वाले बड़े सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों में से एक है।
● हेल्मिंथ (कृमि/कीड़े) जो कि मल से दूषित मिट्टी के माध्यम से फैलते हैं, उन्हें मृदा-संचारित कृमि (आंत्र परजीवी कीड़े) कहा जाता है।

                                                        FLASH CARD                                                        SCIENCE CHAPTER 1 ...